विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत का पहला मुकाबला कोरिया से

Published: Sat, 29 Aug 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

भारतीय महिला हॉकी टीम चार से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम

पीटीआई, नई दिल्ली। मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम चार से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। नवनियुक्त कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने इसके लिए अच्छी तैयारी की है।

इसके तहत भारतीय टीम ने इस साल ब्रिटेन का दौरा भी किया था। भारत को इस प्रतियोगिता के लिए मेजबान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के साथ एलीट पूल में रखा गया है। व्हाइट ने कहा कि बेंगलुरु में टीम ने अच्छी तैयारी की है और उन्हें टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

व्हाइट ने कहा कि टीम एशिया कप में खेलने के लिए काफी उत्साहित है। हमारी तैयारी अच्छी रही है, जिसमें भारत ए टीम के विरुद्ध महत्वपूर्ण मैच भी शामिल हैं, जो चार मैचों के लिए बेंगलुरु आई थी। हमें अपनी रणनीति पर पूरा विश्वास है। हम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ इसे आजमाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारत जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया का सामना करने के बाद छह सितंबर को मलेशिया, आठ सितंबर को जापान और नौ सितंबर को मेजबान चीन से भिड़ेगा।

यह भी पढ़ें- India vs Belgium Hockey World Cup Highlights: हार के साथ भारत का सफर समाप्‍त, पेनल्‍टी शूटआउट में बेल्जियम ने दी मात

यह भी पढ़ें- India vs Belgium: पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा भारत-बेल्जियम का मुकाबला, हार के साथ विश्व कप से विदा हुई टीम इंडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।