150 साल पुरानी 'दरबार मूव' परंपरा, आज कश्मीर से जम्मू शिफ्ट होगी राजधानी; श्रीनगर में बंद हो जाएगा सचिवालय
जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव के तहत सरकारी कार्यालयों को श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं, ...और पढ़ें
-1793330704739_m.webp)
आज श्रीनगर से जम्मू ट्रांसफर होंगे सरकारी कार्यालय (फाइल फोटो)
HighLights
सरकारी कार्यालय श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित हो रहे
2 नवंबर को जम्मू में फिर से खुलेंगे कार्यालय
150 साल पुरानी दरबार मूव परंपरा जारी रहेगी
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव के तहत सरकारी कार्यालयों को श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार 30 अक्टूबर को सचिवालय स्थित सभी कार्यालय और लोकभवन सचिवालय व जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय भी बंद हो जाएगा।
यह सभी कार्यालय और संस्थान दो नवंबर सोमवार को शरदकालीन राजधानी जम्मू में पुन: क्रियाशील हो जाएंगे। मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के सभी सदस्य, सभी प्रमुख प्रशासनिक सचिव अगले छह माह तक जम्मू में रहेंगे और आवश्यक्तानुरूप कश्मीर की यात्रा करेंगे।
लोकभवन भी इस दौरान जम्मू में ही रहेगा। दरबार मूव के तहत जम्मू स्थानांतरित होने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मियों के लिए शरदकालीन राजधानी में व्यापक व्यवस्था की है।
दरबार मूव में शामिल वाहनों के काफिले को दिक्कत न हो, इसके लिए 31 अक्टूबर और पहली नवंबर को जम्म-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्राथमिकता के आधार पर होगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट को मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी; राष्ट्रपति की मुहर बाकी
150 साल पुरानी है परंपरा
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में राजधानी के स्थानांतरित होने की परंपरा 150 वर्ष पुरानी है। यह परम्परा वर्ष 2021 में बंद कर दी गई थी, लेकिन वर्ष अक्टूबर 2025 में इसे दोबारा बहाल किया गया।
सर्दियों के छह माह अक्टूबर से अप्रैल तक और गर्मियों के छह माह पहली मई से अक्टूबर के अंत तक राजधानी क्रमश: जम्मू और श्रीनगर रहती है।
संबधित प्रशासनिक आिकारियों ने बताया कि शीतकालीन सत्र के लिए दरबार मूव के तहत श्रीनगर स्थित पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालय 30 अक्टूबर, शुक्रवार को कार्यालय समय समाप्त होने के बाद बंद हो जाएंगे।
वहीं, छह दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालय 31 अक्टूबर, शनिवार को बंद होंगे। इसके बाद कार्यालयों को जम्मू में दोबारा संचालित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कर्मचारियों को मिलेगा मूव यात्रा भत्ता
दो नवंबर से जम्मू स्थित नागरिक सचिवालय में सरकारी कामकाज शुरू होने के साथ मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद, प्रशासनिक सचिवों और विभिन्न विभागों की गतिविधियां शीतकालीन राजधानी से संचालित होंगी। सरकार ने स्थानांतरित होने वाले पात्र कर्मचारियों के लिए 25 हजार रुपये का विशेष मूव यात्रा भत्ता देने का भी प्रावधान किया है।
जम्मू में दरबार बहाली के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों संग एक बैठक में प्रदेश के विकासात्मक और प्रशसानिक मुद्दों की समीक्षा करने के अलावा परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर कैबिनेट बैठक भी करेंगे। प्रस्तावित कैबिनेट मंत्रिमंडल में हालिया विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।