यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: जम्मू में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, एक दिन में में मिले 55 नए मामले; स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी मुश्किलें
जम्मू में डेंगू काफी तेजी से पैर पसार रहा है इसके चलते ही शनिवार को 55 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें प्रदेश में अब तक कुल 3675 मामले सामने आ चुके हैं। व ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां शनिवार को 55 नए मामले दर्ज हुए हैं। संक्रमितों में आठ बच्चे और 22 महिलाएं शामिल हैं। अभी तक कुल 5757 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
तीन हजार के पार डेंगू के कुल मामले
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को कुल 399 लोग डेंगू की जांच करवाने के लिए पहुंचे। इनमें से 55 में डेंगू की पुष्टि हुई। सबसे अधिक 31 मामले जम्मू जिले में आए। वहीं, एक मामला सांबा, नौ कठुआ, 11 उधमपुर, एक रियासी, एक कश्मीर और एक अन्य प्रदेशों से आया। अभी तक आए कुल मामलों में 3675 मामले जम्मू जिले में आए।
.jpg)
सात मरीजों की हो चुकी मौत
वहीं, 347 मामले सांबा, 505 कठुआ, 837 उधमपुर, 65 रियासी, 96 राजौरी, 36 पुंछ, 62 डोडा, 57 रामबन, आठ किश्तवाड़, 26 कश्मीर और 39 अन्य प्रदेशों से आए। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 1814 मरीज इलाज के लिए अस्पतालों में गए। इनमें से 1662 को छुट्टी हो गई है। 83 का अभी भी इलाज जारी है। सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

