Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Fire: त्रिकुटा नगर की झुग्गियों और कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 09:33 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाली प्लाट में बनी झुग्गियों और कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की क ...और पढ़ें

    त्रिकुटा नगर की झुग्गियों और कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग।
    त्रिकुटा नगर की झुग्गियों और कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग।

    HighLights

    1. जम्मू कश्मीर के त्रिकुटा में लगी भीषण आग
    2. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर के त्रिकुटा नगर क्षेत्र में खाली प्लाट में बनाई गई झुग्गियों और कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

    अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, आग से 10 से अधिक झुग्गियों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने त्रिकुटा नगर इलाके में यातायात की आवाजाही बंद कर दी है। पांच के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल अभी तक इस आगजनी में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Srinagar News: आतंकग्रस्त रहे दक्षिण कश्मीर में लहसुन की खेती कर रहे किसान, इतने फायदे की दुनिया भर में हो रही चर्चा

    किसी को भी घटनास्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान राहत कार्य में जुटे हुए हैं। घटनस्थल के आसपास रहने वाले लोगों आगजनी से दशहत में हैं। झुग्गियों के साथ सटे दो मकान भी आग की चपेट में आए हैं।

    ये भी पढ़ें: चीन और पाकिस्तान बेनकाब! भारत में रच रहे थे बड़ी आतंकी साजिश; रडार से बचने के लिए आतंकियों को थमाए अल्ट्रा सेट

    खबरें और भी