दीपावली की रात जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख; मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
जम्मू की सबसे बड़ी वेयर हाउस अनाज मंडी में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। खाद्य तेल के अधिक ...और पढ़ें
-1794156281596_m.webp)
जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी में लगी भीषण आग। फोटो जागरण
HighLights
जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी में आग लगी।
दीपावली की रात भीषण आग से दुकानें जलीं।
खाद्य तेल के भंडार से आग और भड़की।
जागरण संवाददाता, जम्मू। दीपावली की रात जम्मू-कश्मीर में भीषण आग लग गई। जम्मू की सबसे बड़ी वेयर हाउस अनाज मंडी में आग लगी है। पांच से छह दुकानें जलकर राख होने की सूचना है। दुकानों में खाद्य तेल के अधिक भंडार होने से आग भड़की है।
वेयर हाउस के सी ब्लॉक में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। आगजनी का कारण दीवाली की आतिशबाजी को बताया जा रहा है। वहीं, दुकाने मलबे के ढेर में बदल गईं। आग अभी भी धधक रही है। आग पर काबू पाने के लिए दुकानों को बुल्डोजर से तोड़ा जा रहा है।
उधर, आगजनी की सूचना देने के बावजूद अग्निशमन दल के समय पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए वेयर हाउस फेडरेशन ने सोमवार बंद का आह्वान किया है। फेडरेशन के अनुसार अगर समय पर आग पर काबू पाया जाता तो इतना नुकसान नहीं होता।
जम्मू के डीसी, डिवीजनल कमिश्नर समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।