'बाय-बाय पापा...' कहकर चिनाब नदी में कूदी युवती, पिता को फोन पर कही अंतिम बार दिल की बात; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक युवती ने अपने पिता को 'बाय-बाय पापा' कहकर चिनाब नदी में छलांग लगा दी। घटना से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था।
-1788647262421_m.webp)
चिनाब नदी में कूदती युवती। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
डोडा में युवती ने चिनाब नदी में छलांग लगाई।
पिता को फोन पर अंतिम बार 'बाय-बाय पापा' कहा।
घटना से पहले बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से शनिवार को बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। एक युवती ने अपने पिता को फोन पर अंतिम बार 'बाय-बाय पापा' कहा और चिनाब नदी में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्या है पूरा मामला?
मृतका की पहचान पायल देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन पायल गांव में लगे एक स्थानीय मेले में गई थी। बाद में उसने अपने पिता कृष्ण लाल को फोन कर तबीयत खराब होने और डॉक्टर के पास जाने की बात कही। डॉक्टर के न मिलने पर वह वापस लौट रही थी और एक बाइक पर सवार हुई थी।
इसके कुछ ही देर बाद साथ में मौजूद व्यक्ति ने पिता को फोन करके जानकारी दी कि पायल अचानक चिनाब नदी की ओर भागी है। जब पिता ने तुरंत बेटी से फोन पर बात की और उससे पूछा कि क्या हुआ है या किसी ने उसे परेशान किया है, तो उसने कहा कि नहीं पापा, यह मेरी अपनी जिंदगी है। मेरा दिल कह रहा है कि मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए। इसके बाद उसने 'बाय-बाय पापा' कहा और फोन कट गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
प्रेम नगर के पास स्थित शिवा दाल पुल के करीब लगभग दोपहर 2 बजे पायल ने नदी में छलांग लगा दी। घटना से ठीक पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत चिनाब नदी में युवती की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
