Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुद दिव्यांग, पर दूसरों की ताकत बनीं संध्या धर, जम्मू की बेटी स्वतंत्रता दिवस पर बनेंगी राष्ट्रपति भवन की मेहमान

    By Guldev Raj Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:00 PM (IST)

    जम्मू की संध्या धर को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया है। उन्हें 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार भी मिल चुका है। ...और पढ़ें

    जम्मू की संध्या धर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन की मेहमान बनेंगी।

    जम्मू की संध्या धर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन की मेहमान बनेंगी।

    HighLights

    1. जम्मू की संध्या धर को राष्ट्रपति भवन का निमंत्रण मिला।

    2. स्वतंत्रता दिवस समारोह में दूसरी बार होंगी शामिल, 14 अगस्त को रवाना।

    3. दिव्यांगजनों की सेवा करती हैं, 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार मिला।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जम्मू की संध्या धर को निमंत्रण मिला है। वह 14 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

    संध्या ने बताया कि यह दूसरा अवसर है, जब उनको राष्ट्रपति भवन स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला है। इससे पहले 2024 में भी उनको राष्ट्रपति भवन की ओर से इस निमंत्रण आया था और वह इस निमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर रखे गए कार्यक्रम में शरीक हुई थी। उनका कहना है कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको दूसरी बार राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस पर रखे कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इस निमंत्रण से वह खुश हैं। 

    क्या करती हैं संध्या धर?

    दिव्यांगता का दंश झेल रही संध्या बरसों से दिव्यांगजनों के लिए भी काम कर रही हैं और उनकी दिक्कतों को दूर कर रही है। जिगर संस्था के माध्यम से वह इन लोगों तक पहुंचती है और उनकी सहायता करती है। वह फिजियोथेरेपिस्ट भी हैं और वहीं स्कूल भी चलाती हैं। उनका कहना है कि चलती का नाम जिंदगी। इसलिए, हर पल समाज की सेवा के लिए लगी रहती हैं। 

    2022 में नारी शक्ति पुरस्कार भी मिल चुका

    दिव्यांग लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए वह हर पल जुटी रहती हैं। उनका कहना है कि इन लोगों को समाज में बराबरी का हक मिलना चाहिए। अपनी सेवाओं के कारण संध्या को 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार भी मिल चुका है। राष्ट्रपति भवन से आए निमंत्रण के लिए उन्होंने भारत सरकार का आभार जताया है।

    खबरें और भी