विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS जम्मू की डॉ. मुस्कान राव ने रोहतक में लहराया परचम, जीता नेशनल अवार्ड

Published: Tue, 22 Sep 2026 12:42 PM (IST)

एम्स जम्मू की जूनियर रेजिडेंट डॉ. मुस्कान राव ने रोहतक में आयोजित 45वें नॉर्थ वेस्ट जोन सम्मेलन में पोस्टग्रेजुएट पोस्टर प्रेजेंटेशन श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार जीता।

'ट्यूमर ऑफ द पैराफेरीन्जियल स्पेस' पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए मिला सम्मान।

'ट्यूमर ऑफ द पैराफेरीन्जियल स्पेस' पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए मिला सम्मान।

HighLights

  1. डॉ. मुस्कान राव ने रोहतक सम्मेलन में दूसरा पुरस्कार जीता

  2. 'ट्यूमर ऑफ द पैराफेरिंजियल स्पेस' पोस्टर को मिला सम्मान

  3. एम्स जम्मू ने रेजिडेंट डॉक्टरों की अकादमिक भागीदारी सराही

राज्य ब्यूरो, जम्मू। अखिल भररतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू के ईएनटी विभाग में जूनियर रेजिडेंट डा. मुस्कान राव ने अकादमिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त की है।

उन्होंने रोहतक, हरियाणा में आयोजित 45वें नार्थ वेस्ट जोन सम्मेलन में पोस्टग्रेजुएट पोस्टर प्रेजेंटेशन श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। डा. मुस्कान को उनके पोस्टर टयूमर आफ द पैराफेरीन्जियल स्पेस के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

उनके पोस्टर में सिर एवं गर्दन की सर्जरी से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय पर अकादमिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रस्तुत की गई। यह उपलब्धि उनके स्नातकोत्तर क्लिनिकल प्रशिक्षण के साथ-साथ शोध एवं वैज्ञानिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को दर्शाती है।

CEO ने डॉ मुस्कान राव को दी बधाई

एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डा.) संजीव सिन्हा ने डा. मुस्कान राव को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने रेजिडेंट डाक्टरों को सम्मेलनों, कार्यशालाओं और शोध गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे अकादमिक मंच चिकित्सकीय ज्ञान को बढ़ाने, शोध कौशल विकसित करने और चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीनतम बदलावों से अवगत रहने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

इस पोस्टर की तैयारी और प्रस्तुति में डा. डार्विन कौशल, अतिरिक्त प्रोफेसर एवं कार्यवाहक विभागाध्यक्ष हेड एंड नेक सर्जरी विभाग, डा. अमरदीप सिंह, अतिरिक्त प्रोफेसर तथा डा. साजिद राशिद सहायक प्रोफेसर का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

एम्स जम्मू का हेड एंड नेक सर्जरी विभाग अपने स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स को वैज्ञानिक सम्मेलनों, अकादमिक प्रस्तुतियों और शोध गतिविधियों में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है।

ऐसे मंचों के माध्यम से रेजिडेंट्स को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने, विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थानों के साथियों के साथ ज्ञान साझा करने तथा अपने क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास से परिचित होने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा बिजली बिल का मुद्दा, सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- माफी योजना बढ़ाने पर सरकार कर रही विचार