Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अखनूर के गोपाला में 20 दिन से पानी को तरसे 200 घर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की धमकी

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 10:48 PM (IST)

    अखनूर की पंचायत गोपाला में बाढ़ से पुलिया टूटने और पाइपलाइन बहने से 200 घरों में 20 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। गोपाला और कामलिया के ग्रामीणों को ...और पढ़ें

    पंचायत गोपाला के 200 घरों में 20 दिनों से पेयजल आर्पूति ठप (प्रतीकात्मक फोटो)
    पंचायत गोपाला के 200 घरों में 20 दिनों से पेयजल आर्पूति ठप (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पंचायत गोपाला में 200 घरों में पानी की किल्लत
    2. बाढ़ से पुलिया टूटने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
    3. ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से समाधान मांगा

    संवाद सहयोगी, अखनूर। पंचायत गोपाला में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुली के साथ पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप बहने से क्षेत्र के 200 घरों में जल संकट है। परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

    पंचायत गोपाला में वर्षा से मेन पुली क्षतिग्रस्त होने के साथ क्षेत्र में पेयजल लाइन बहने से क्षेत्र में पानी आपूर्ति ठप है। गांव गोपाला और कामलिया के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए आसपास गांवों में 4 से 5 किलोमीटर पैदल चल करके आवजाही करनी पड़ रही हैं।

    इस संबंध में कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया इस बारे में अखनूर विधायक मोहन लाल भगत और प्रशासन को क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू करने के लिए जरूरी कदम उठाए।