Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंची, आज होगी पूजा

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:00 AM (IST)

    Amarnath Yatra 2023 एक जुलाई से शुरू हुई पवित्र अमरनाथ यात्रा के समापन में अब तीन दिन का समय ही शेष बचा है। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी व यात्र ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंची (file photo)
    अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंची (file photo)

    HighLights

    1. एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा।
    2. समापन में अब तीन दिन का समय ही शेष बचा।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू: बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए छड़ी मुबारक सोमवार को चंदनबाड़ी पहुंच गई। छड़ी मुबारक गत शनिवार को पारंपरिक पहलगाम रूट के जरिए पवित्र गुफा के लिए रवाना हुई थी। सुबह पहलगाम से रवाना होकर शाम को छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी पहुंच गई। 

    तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को चंदनबाड़ी से होते हुए शेषनाग पहुंचेगी। 30 अगस्त को शेषनाग से पंजतरणी और अगले दिन श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक दर्शन करेगी। छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ ही 62 दिन तक चलने वाली यात्रा का समापन हो जाएगा।

    तीन दिन का समय शेष बचा

    एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के समापन में अब तीन दिन का समय ही शेष बचा है। श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी व यात्रा मार्गों पर मरम्मत कार्यों को देखते हुए यात्रा को 23 अगस्त से स्थगित किया गया था। अब तक 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए है। यात्रा के समापन के बाद यात्रा के दोनों मार्गों पर साफ सफाई का अभियान चलाया जाएगा।