Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2024: तीर्थयात्रियों का 22वां जत्‍था हुआ रवाना, अब तक 3.5 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन

    By Agency Edited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 19 Jul 2024 10:58 AM (IST)

    Amarnath Yatra 2024 बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का 22वां जत्‍था रवाना हुआ है। अब तक साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ एक और नया जत्‍था
    अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ एक और नया जत्‍था

    HighLights

    1. 20 दिनों में साढ़े तीन लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
    2. 19 अगस्त को समाप्त होगी अमरनाथ यात्रा

    पीटीआई, जम्मू। Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 22वां जत्‍था रवाना हुआ है। बाबा बर्फानी के दिदार करने 4,821 तीर्थयात्री आधार शिविर से निकले। सेना के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

    सुबह-सुबह रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्‍था

    अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के 22वां जत्था में 3,259 पुरुष, 1,482 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल थे। ये सभी श्रद्धालु केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा में 150 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 3.05 बजे रवाना हुए।

    तीर्थयात्रियों ने चुने ये रास्‍ते

    3,090 तीर्थयात्रियों ने अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग से यात्रा करने के लिए पहलगाम वाला रास्‍ता चुना। वहीं 1,701 ने गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को चुना है।

    यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: आतंकी हमलों के बीच भी नहीं डगमगाए श्रद्धालुओं के कदम, अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 21वां जत्‍था

    19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी यात्रा

    इस वर्ष अब तक 3.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किये। यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: आतंकी हमले भी नहीं डिगा पा रहे भक्तों का उत्साह, अब तक इतने श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

    खबरें और भी