यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की मौत, सीने में अचानक दर्द होने के बाद हो गए अचेत
Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वे पवित्र गुफा के दर्शन कर कश्मीर से जम्मू लौट रहे थे। जिस गाड़ी ...और पढ़ें

HighLights
- आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे श्रद्धालु।
- पत्नी के साथ अमरनाथ यात्रा पर आए थे।
- सीने में अचानक से दर्द हुई और अचेत हो गए।
जागरण संवाददाता, जम्मू। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालु के साथ उनकी पत्नी भी साथ थी, जिन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। शव को मृतक के पैतृक घर पर भेज दिया गया।
बीते शुक्रवार रात को अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु वंगा वेंकट प्रकाश पुत्र वंगा कृष्णन निवासी आदित्य नगर, ईदगाह, न्यू हफीजपीट, मीयापुर, जिला हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के सीने में अचानक से दर्द हुई और वह जिस वाहन में सवार थे उसमें अचेत हो गए। उन्हें पहले जगटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसे उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पत्नी ने पुलिस कार्रवाई से कर दिया मना
जीएमसी अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने वंगा वेंकट को मृत घोषित कर दिया। वंगा वेंकट के साथ उनकी पत्नी महेश्वरी भी मौजूद थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति की मृत्यु कुदरती तौर पर हुई है। इसलिए वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शव को मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने भी उनकी मृत्यु हृदय गति से रुकने के कारण होने की आशंका जताई है।