विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra 2024: जय बाबा बर्फानी... जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन, जानिए कहां हैं पहलगाम से आने वाले यात्री

Published: Sun, 30 Jun 2024 09:41 AM (IST)

Amarnath Yatra 2024 हजारों श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बालटाल मार्ग से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के ...और पढ़ें

Amarnath Yatra 2024: श्रद्धालुओं में गजब उत्साह, किए बाबा बर्फानी के दर्शन।
Amarnath Yatra 2024: श्रद्धालुओं में गजब उत्साह, किए बाबा बर्फानी के दर्शन।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शनिवार (कल) को शुरू हो गई। बालटाल मार्ग से आज दिन भर जम्मू सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का पवित्र गुफा दर्शनों के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की गई, जिसमें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, प्रशासनिक, पुलिस व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

जत्थे के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहले ही बालटाल व पहलगाम पहुंच गए थे। पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा की तरफ पहुंच रहे श्रद्धालु अभी रास्ते में हैं, जो कल शाम को पहुंचेंगे। शाम पांच बजे तक करीब ग्यारह हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए थे। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया।

'श्रद्धालु हमेशा प्रसन्न और स्वस्थ रहें'

यात्रा रक्षा बंधन वाले दिन 19 अगस्त को संपन्न होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जो श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बाबा बर्फानी से यही प्रार्थना की है कि देश एवं जम्मू-कश्मीर में समृद्धि और खुशहाली आए और सभी श्रद्धालु हमेशा ही प्रसन्न और स्वस्थ रहें। जय बाबा बर्फानी।

यात्रा को सुगम-सुरक्षित बनाने के लिए सभी इंतजाम

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। दोनों पारंपरिक मार्गों पर भक्तों के लिए स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। भोले बाबा की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा सफल और मंगलमय हो। यही कामना है।

पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थ यात्रियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी के दर्शन और वंदन से जुड़ी यह यात्रा शिवभक्तों में असीम ऊर्जा का संचार करने वाली होती है। उनकी कृपा से सभी श्रद्धालुओं का कल्याण हो, यही कामना है। जय बाबा बर्फानी।

यह भी पढ़ें- Mata Vaishno devi: वैष्णो देवी के दर्शन को आए श्रद्धालु ने भैरव मंदिर परिसर की खाई में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा भारतीय संस्कृति की पारंपरिकता व अविरलता का शाश्वत प्रतीक है। आज से इस दिव्य यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। मैं सभी श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन-पूजन की शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम व सुखद यात्रा के लिए संकल्पित है और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने हर संभव व्यवस्था की है।

दूसरा जत्था भी रवाना

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 4029 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था आज शनिवार सुबह जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग से रवाना हुए 2179 श्रद्धालुओं में 1670 पुरुष, 332 महिलाएं, दो बच्चे और 175 साधु शामिल थे। वहीं, बालटाल रूट से रवाना हुए 1850 श्रद्धालुओं में 1265 पुरुष, 448 महिलाएं, 19 बच्चे और 118 साधु शामिल थे। जत्थे में शामिल यात्री शाम को बालटाल व पहलगाम पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2024: पहलगाम-बालटाल से पवित्र गुफा की ओर श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, तस्वीरों में देखिए आस्था व भक्ति के अनूठे रंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।