विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, पहले छह दिन में ही 1 लाख पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

Published: Tue, 08 Jul 2025 06:40 PM (IST)

अमरनाथ यात्रा के शुरुआती छह दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। पिछले साल ...और पढ़ें

अमरनाथ यात्रा के लिए पहले छह दिन में एक लाख की संख्या पार हुई (फोटो- साहिल मीर)
अमरनाथ यात्रा के लिए पहले छह दिन में एक लाख की संख्या पार हुई (फोटो- साहिल मीर)

HighLights

  1. छह दिनों में एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए
  2. बालटाल और पहलगाम मार्गों से यात्रा जारी
  3. सुरक्षा और सुविधाओं के किए गए हैं प्रबंध

राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पहले छह दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए है। पिछले साल पहले पांच दिन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे। इस तरह से यात्रा को लेकर पिछले साल की तरह ही भारी उत्साह नजर आ रहा है। इस साल की यात्रा तीन जुलाई से शुरु हुई थी जो 38 दिन की होगी और 9 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी।

श्रद्धालुओं का सातवां जत्था रवाना

वहीं यात्रा के लिए 7541 श्रद्धालुओं का सातवां जत्था आज मंगलवार सुबह यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। रवाना हुए जत्थे में 3321 बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे तो 4220 पहलगाम मार्ग से।

(फोटो- साहिल मीर)

जत्थे में 5516 पुरुष, 1765 महिलाएं, 39 बच्चे, 191 साधु, 30 साध्वियां शामिल थे। जत्था शाम को अपने अपने गंतव्य तक पहुंच गए। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम व बालटाल भी पहुंच रहे हैं।

LG सिन्हा ने रहे हैं यात्रा का जायजा

यात्री निवास भगवती नगर से रवाना होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अधिक श्रद्धालु सीधे ही बालटाल व पहलगाम पहुंच कर यात्रा कर रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी नियमित तौर पर यात्रा के प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं।

(फोटो- साहिल मीर)

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाएं के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। पहले छह दिन में एक लाख की संख्या पार होने से यह स्पष्ट है कि इस बार भी यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

(फोटो- साहिल मीर)

यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्वास की यात्रा, पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा ने तीर्थयात्रा के पहले छह दिनों में ही 1 लाख यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आध्यात्मिक उत्सव और यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर सुचारू रूप से जारी है और आने वाले दिनों में और अधिक भक्तों को आकर्षित करने की उम्मीद है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।