विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 656 श्रद्धालुओं का 40 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए हुआ रवाना

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Fri, 18 Aug 2023 12:06 PM (IST)

बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए 656 श्रद्धालुओं का 40 वां जत्था जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से आज शुक्रवार सुबह पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हु ...और पढ़ें

Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 656 श्रद्धालुओं का 40 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए हुआ रवाना
Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 656 श्रद्धालुओं का 40 वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए हुआ रवाना

जम्मू, राज्य ब्यूरो। बाबा अमरनाथ की यात्रा (Baba Amarnath Yatra) के लिए 656 श्रद्धालुओं का 40 वां जत्था जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से आज शुक्रवार सुबह पहलगाम व बालटाल (Devotees Left for Pahalgam and Baltal) के लिए रवाना हुआ। एक जुलाई से शुरु हुई बाबा अमरनाथ यात्रा अब अंतिम चरण में है। इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है।

यात्रा समाप्त होने में बचे 12 दिन 

अब जम्मू से एक दिन छोड़कर जत्थे को रवाना किया जा रहा है। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 370 श्रद्धालुओं में 291 पुरुष, 78 महिलाएं, 1 बच्चा शामिल था। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 286 श्रद्धालुओं में 219 पुरुष, 40 महिलाएं, 27 साधु शामिल थे। यात्रा संपन्न होने में 12 दिन का समय शेष रह गया है।

19 अगस्त को होगा छड़ी स्थापना और ध्वजारोहण समारोह

इस बीच निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त को दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में छड़ी स्थापना और ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होगा। छड़ी मुबारक 26 अगस्त को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी। पारंपरिक पहलगाम रूट से 28 अगस्त को छड़ी मुबारक चंदनवाड़ी पहुंचेगी।

30 अगस्त को होंगे अंतिम दर्शन

29 अगस्त को चंदनवाड़ी से होते हुए शेषनाग पहुंचेगी। 30 अगस्त को शेषनाग से पंचतरणी और अगले दिन श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक दर्शन करेगी। छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ ही 62 दिन तक चलने वाली बाबा अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।