यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amit Shah in Jammu Kashmir Live: 'अनुच्छेद 370 समाप्त... कश्मीर में तिरंगा गगन छू रहा है', जम्मू में बोले अमित शाह
Amit Shah Jammu Kashmir Visit योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद आज चुनाव प्रचार ...और पढ़ें

HighLights
- कश्मीर से उम्मीदवार न उतारने का दिया संकेत, बोले कोई जल्द नही, आपका प्यार मिला तो खिल जाएगा कमल
- फारूक से पूछा किसके कार्यकाल में हुई सबसे अधिक फर्जी मुठभेड़ें, बोले तीन परिवारवादी पार्टियों को न दें वोट
- जम्मू से जुगल किशोर को जिताने की अपील की, कहा उनको दिया गया वोट मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएगा
राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से 370 का मन्हूस साया हट गया है। आतंकवाद अपनी अंतिम सांसे ले रहा है। जो युवा कश्मीर पथराव करते थे आज उनके हाथ में लैपटाप है।
यह परिवर्तन मोदी सरकार ने संभव कर दिखाया है। एक जमाने में पथराब, गोलीबारी, बम धमाके होते थे व पाकिस्तान से बंद का ऐलान होता था। आज सब बदल गया है।
तीन परिवारवादी पार्टियों को अपना वोट न दें: अमित शाह
कश्मीर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार न उतारने का संकेत देते हुए अमित शाह ने कहा कि हमे कोई जल्दी नही है, जब कश्मीर के लोगों का प्यार मिलेगा तो वहां भी कमल का फूल खिल जाएगा। गृहमंत्री ने कश्मीर के लोगों से अपील की कि जिसकों भी वोट देना हों दे, लेकिन वे तीन परिवारवादी पार्टियों को अपना वोट न दें।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Politics: चिनाब क्षेत्र में आतंक नहीं, शांति व सुरक्षा के लिए होगा मतदान; लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
उन्हाेंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती व सोनिया गांधी अपने बेटे, बेटी के लिए काम करते हैं, आपके लिए नही। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जम्मू कश्मीर में उच्चतम न्यायालय द्वारा तय समय पर ही विधानसभा के चुनाव होंगे।
नरेंद्र मोदी को बनाएंगे प्रधानमंत्री: अमित शाह
जम्मू-रियासी संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में प्रचार करने आए शाह ने कहा कि उन्हें तीसरी बार सांसद बनाने के लिए डाले जाने वाले लोगों के वोट नरेन्द्र मोदी को भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। ऐसे में लोग जम्मू कश्मीर के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को कामयाब बनाएं।
शाह मंगलवार दोपहर को जम्मू शहर के पलौड़ा के मन्हास महासभा मैदान में भाजपा की जनसमर्थन महारैली को संबाेधित कर रहे थे। जम्मू-रियासी सीट के लिए चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।
फर्जी मुठभेड़ें किसके समय हुई: अमित शाह
गृहमंत्री ने कांग्रेस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी व कांग्रेस के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को शह देने, फर्जी मुठभेड़े होने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला बताएं कि सबसे अधिक फर्जी मुठभेड़ें किसके समय हुई हैं।
किसने सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ों में बच्चों पर गोलियां चलाई, किसने कश्मीर के बच्चों के हाथ में बंदूक थमाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फर्जी एनकाउंटर तो बंद करवाए।
यह भी पढ़ें- Jammu News: उमर को भाजपा की विचारधारा से नहीं बल्कि उपेक्षा पर एतराज, सज्जाद लोन ने NC पर बोला हमला