विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: नशा तस्करों पर ANTF का बड़ा प्रहार, नशीली दवाईयों की बड़ी खेप बरामद

By Dinesh Mahajan Edited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 07 Jan 2024 11:01 PM (IST)

विशेष विंग एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों की बड़ी खेप बरामद की है। ...और पढ़ें

नशा तस्करों पर ANTF का बड़ा प्रहार, नशीली दवाईयों की बड़ी खेप बरामद।
नशा तस्करों पर ANTF का बड़ा प्रहार, नशीली दवाईयों की बड़ी खेप बरामद।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई विशेष विंग एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से एएनटीएफ के जवानों ने 4860 कैप्सूलों को बरामद किया। एएनटीएफ थाने में आरोपित हजरत अली निवासी रूप नगर, जम्मू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

संदिग्ध पैकेट से बरामद हुए कैप्सूल

एएनटीएफ के एसएसपी राज कुमार ने बताया कि डीएसपी शमशेर सिंह की देखरेख में एक टीम ने नरवाल स्थित अंतर राज्यीय बस स्टैंड में नाका लगाया। दरअसल यह पुख्ता सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से जम्मू आ रही एक बस में नशीले कैप्सूलों की खेप लाई जा रही है। जैसे ही बस बस स्टैंड में पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने कुछ संदिग्ध यात्रियों के सामान की जांच करनी शुरू कर दी। इस बीच एक यात्री हजरत अली के सामान से संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। पैकेट के अंदर नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: Jammu: मुफ्ती सईद की पुण्यतिथि पर मुजफ्फर बेग और पत्नी सफीना PDP में हुई शामिल, सीट बंटबारे ने नाखुश होकर छोड़ी थी पार्टी

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

मामले की जांच का जिम्मा इंस्पेक्टर नियात अली को दिया गया है। जो यह पता लगाएंगे कि नशीले कैप्सूलों को आरोपित कहां से लेकर आया था और जम्मू में किसी को दवाई देने के लिए जा रहा था। जांच के दौरान कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना वह उन्हें साझा कर सकते है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Jammu: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे दो कर्मियों पर हुई कार्रवाई, SSP सांबा बेनाम तोष ने किया सेवा मुक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।