विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir News: नहीं थम रही पाक की नापाक हरकत, पुंछ में LoC पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन; जवानों ने की फायरिंग

By Agency Edited By: Rajiv Mishra
Published: Tue, 09 Jul 2024 10:04 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सेना के ...और पढ़ें

पुंछ में LoC पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन (फाइल फोटो)
पुंछ में LoC पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू- कश्मीर पुलिस ने ड्रोन की सूचना देने पर 3 लाख का नकद इनाम देने की घोषणा की
  2. पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दिखा था पाकिस्तानी ड्रोन
  3. ड्रोन को गिराने के लिए अगले 10 मिनट में पांच राउंड फायरिंग की

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए सेना के जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन सोमवार देर रात भारतीय क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान लौट गया।

नियंत्रण रेखा की रखवाली कर रहे भारतीय जवानों ने रात करीब 9.15 बजे 1,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एक पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी। उसे गिराने के लिए अगले 10 मिनट में पांच राउंड फायरिंग की, लेकिन वह वापस लौटने में कामयाब रहा।

आधे घंटे बाद फिर देखा गया एक ड्रोन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि आधे घंटे से अधिक समय के बाद, एक पाकिस्तानी ड्रोन को फिर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया और उस पर दो और राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद वह दूसरी तरफ लौट गया।

सेना के जवानों ने सुबह होते ही अग्रिम गांवों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए जाएं।

यह भी पढ़ें- Kathua Encounter: कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान

ड्रोन की सूचना देने पर 3 लाख रुपये का इनाम

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए उड़ाए गए ड्रोन के बारे में सूचना देने वाले को 3 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है, जिससे सामग्री बरामद हो सके।

यह भी पढ़ें- कठुआ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमला, जेसीओ समेत पांच बलिदान; जैश के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।