जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने खौफ गैंग पर कसा शिकंजा, बिश्नाह के 6 सदस्य दबोचे; पिस्टल और धारदार हथियार बरामद
अरनिया पुलिस ने 'खौफ गैंग' के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन पर बिश्नाह के कूल कलां में अश्वनी कुमार को पिस्तौल और टोक्के दिखाकर धमकाने का आरोप है।
-1788777910737_m.webp)
अरनिया पुलिस ने खौफ गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
HighLights
अरनिया पुलिस ने खौफ गैंग के छह सदस्य पकड़े
आरोपियों से पिस्तौल, कारतूस और टोक्के बरामद हुए
कूल कलां में अश्वनी कुमार को धमकाने का आरोप
संवाद सहयोगी, अरनिया। अरनिया पुलिस ने खौफ गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिश्नाह निवासी छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भी हो गई है।
अरनिया पुलिस ने जिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान अंशु कुमार उर्फ बिल्ला, सुशील कुमार उर्फ बॉबी, गोविंद कुमार उर्फ राजा, दिनेश कुमार उर्फ राणा मुनीश कुमार उर्फ नागों और गोविंद कुमार के रूप में हुई है ये सभी बिश्नाह के निवासी हैं।
बरामद किए जिंदा कारतूस और पिस्तौल
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिस्तौल,एक मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और पांच टोक्के बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर तीन सितंबर को कूल कलां में हवाई फायर कर, अश्वनी कुमार को पिस्तौल और टोक्के दिखाकर क्षेत्र में खोफ पैदा करने और धमकाने का आरोप है।
अश्वनी कुमार की शिकायत मिलने के बाद अरनिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस टीम ने आ पास लगे सीसीटीवी खंगालते हुए जांच में तेजी से कार्रवाई करते हुए सोमवार को खौफ गैंग से जुड़े छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पिस्तौल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और पांच टोक्के बरामद हुए।
सभी आरोपितों के पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में भी हाथ तो नहीं है।
अरनिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को लेकर बिश्नाह वार्ड नंबर 10 में छापेमारी कर कुछ सामान भी बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने जम्मू के अविनाश चौधरी, घर पहुंचने पर स्वागत के लिए फूल-मालाएं लेकर उमड़ी भीड़
