यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Asian Para Games 2023: जम्मू की बेटी शीतल देवी ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, PM मोदी ने दिया आशीर्वाद
एशियाई पैरा गेम्स 2023 में जम्मू की शीतल ने स्वर्ण पदक जीता है। शीतल ने पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। इसके लिए पीएम ने भी शीतल को बधाई और शुभकामन ...और पढ़ें

जागरण डिजिटल डेस्क, किश्तवाड़। Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा गेम्स 2023 में जम्मू की शीतल देवी ने स्वर्ण पदक जीता है। शीतल ने पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता है। इसके लिए पीएम मोदी ने भी शीतल को बधाई और शुभकामनाएं दी है। ये जानकारी पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर साझा की गई। उन्होंने कहा धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), जो आपने जम्मू और कश्मीर की बेटी शीतल देवी को प्रोत्साहित किया और अपना आशीर्वाद दिया। धन्यवाद आपके दयालु शब्दों के लिए।
Thanks PM Sh @NarendraModi ji for your kind words of encouragement and blessings to daughter of #Kishtwar, #JammuAndKashmir Sheetal Devi, the Para Archer who clinched the Gold in Asian Para Games 2023. pic.twitter.com/tqbgkRgpJL
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) November 1, 2023