विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Special Train: बाड़मेर-जम्मू तवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

Published: Tue, 07 Oct 2025 10:36 AM (IST)

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बाड़मेर से जम्मू तवी के लिए एक स्पेशल ट्रेन ...और पढ़ें

बाड़मेर जम्मू के बीच चलेगी एक तरफा विशेष ट्रेन (File Photo)
बाड़मेर जम्मू के बीच चलेगी एक तरफा विशेष ट्रेन (File Photo)

HighLights

  1. बाड़मेर-जम्मू तवी के लिए स्पेशल ट्रेन
  2. 8 अक्टूबर को बाड़मेर से होगी रवाना
  3. ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे

जागरण संवाददाता, जम्मू। त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बाड़मेर से जम्मू तवी के बीच एक विशेष रेलगाड़ी को चलाने का फैसला लिया है।

यह गाड़ी बाड़मेर से जम्मू तक एक तरफा चलाई जाएगी। रेलगाड़ी संख्या 04810 बाड़मेर जम्मू तवी एक तरफ स्पेशल 8 अक्टूबर बुधवार को बाड़मेर से दोपहर के 12:30 रवाना होगी और वीरवार को अगले दिन दोपहर 15:30 बजे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह रेल रास्ते में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुंदाडा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड़, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाडी, अस्थल बोहर, रोहतक, जिंद, नरवाला, जाखल, संगरुर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उडमुड, पठानकोट, हीरानगर, सांबा रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी।

इस रेलगाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे जिन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी के अलावा स्लीपर और जनरल कोच लगाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।