Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे पर ताजा हिमस्खलन, जोजिला सुरंग के पास छाया सफेद धुआं; देखें वीडियो

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:10 PM (IST)

    Avalanche in Srinagar श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर साराबल गांदरबल में बेहद बड़ा हिम्सखलन हुआ है। इसमें किसी प्रकार का जान माल का नुकसान होने की स ...और पढ़ें

    श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन से बाल-बाल बचा व्यक्ति
    श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन से बाल-बाल बचा व्यक्ति

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। Avalanche in Srinagar:: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar Leh National Highway) पर साराबल गांदरबल में आज जोरदार हिमस्खलन हुआ है। फिलहाल इसमें किसी प्रकार का जान माल का नुकसान होने की सूचना नहीं है।

    जानकारी के मुताबिक, ये हिमस्खलन निर्माणाधीन जोजिला सुरंग से कुछ ही दूरी (Avalanche Near Joji la Tunnel) पर हुआ है। हिमस्खलन (Jammu Kashmir Avalanche) की वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा है। वहीं नजारों की बात करें तो वीडियो में बर्फ की सफेद चादर देख किसी का भी मन खुश हो जाएगा।

    अगले 24 घंटे तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रो में जाने से बचें- एडवाइजरी जारी

    अधिकारियों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को अगले 24 घंटों तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।