Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election को लेकर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लिए तैयार किया जबरदस्त प्लान, पूर्व मत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 01:18 PM (IST)

    Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं। यही कारण है कि पार्टियों ने चुनाव को लेकर कमर कस ली। इस संबंध में शुक्रवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय म ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election को लेकर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में तैयार किया जबरदस्त प्लान
    Lok Sabha Election को लेकर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में तैयार किया जबरदस्त प्लान

    HighLights

    1. अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं।
    2. पार्टियों ने चुनाव को लेकर कमर कसी ली है
    3. इस बाबत भाजपा ने भी जम्मू-कश्मीर के लिए प्लान तैयार कर लिया है

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने प्लान तैयार कर लिया है। प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मार्च माह की शुरुआत से ही कमान संभाल लेंगे। पार्टी जल्द ही पूर्व मंत्रियों को दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपेगी।

    गांव चलो अभियान की समीक्षा पर विचार-विमर्श

    इस संबंध में शुक्रवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों की बैठक हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना बैठक में मौजूद सभी नेताओं को जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वाह करते की सलाह दी। उन्होंने पार्टी के लाभार्थी सम्मेलनों, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों से बैठकों, गांव चलो अभियान जैसे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा व विचार विमर्श किया।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी घाटी, यातायात हुआ ठप; आठ दिनों के लिए फिर अलर्ट जारी

    2014-19 में मोदी सरकार की नीतियों पर जताया भरोसा

    गांव चलो अभियान व विकसित भारत संकल्प यात्रा पर उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग मोदी सरकार की नीतियों व योजनाओं का समर्थन कर रहे हैं। एक अन्य बैठक में रैना ने नगर निगमों, समितियों और परिषदों के परिसीमन के मुद्दे पर चर्चा की। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि देश की जनता ने 2014 और 2019 में मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है।

    भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

    मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, कविंद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा के सदस्य गुलाम अली खटाना, प्रदेश महासचिव डा. देविंद्र मन्याल व विबोध गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डा. दरख्शां अंद्राबी, पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लद्दाख को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? केंद्र के साथ आज नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक; ये मुद्दे भी रहेंगे शामिल