यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: जम्मू में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जनता के बीच चला रही अभियान, कहा- मोदी सरकार में लिखी जा रही घाटी के विकास की नई गाथा
धारा 370 पर फैसले के बाद जम्मू में भाजपा ने अपना लोकसभा 2024 चुनाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने मोदी सरकार क ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, विजयपुर। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां हर घर पहुंचाने के लिए बूथ जन संवाद महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नगर पालिका बाड़ी ब्राह्मणा में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भाजपा नेता व पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, जनसंपर्क अभियान के प्रभारी जयराम शर्मा, पार्षद राम शर्मा के अतिरिक्त भाजपा जिला महामंत्री अमित दुबे आदि उपस्थित थे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलावों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। जम्मू कश्मीर में हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
कश्मीर में पत्थरबाजी का कोई नामोनिशान नहीं
एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे कई बड़े शिक्षा संस्थान खोले जा रहे हैं। इसके अलावा जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट सिटी का कार्य भी जारी है। भाजपा सरकार में आज कश्मीर में पत्थरबाजी का कोई नामोनिशान नहीं है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या से निकले अक्षत कलश पहुंचे राजौरी, पुष्प वर्षा के साथ किया गया जोरदार स्वागत
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की
उन्होंने सभी लोगों से भाजपा को और मजबूत करने और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर शास्त्री जनक जी, भाजपा नेता मोहन थापा, नगर पलिका के चेयरमैन वचन लाल, मंडल अध्यक्ष बाड़ी ब्राह्मणा अत्रेश दत्ता, पार्षद पवन बक्शी, पार्षद तरसेम थापा आदि उपस्थिति थे।