विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: नवंबर में संसदीय चुनाव की तैयारियों को तेजी देगी भाजपा, जनता तक पहुंचाएंगे पीएम मोदी की उपलब्धियां

By vivek singhEdited By: Deepak Saxena
Updated: Thu, 02 Nov 2023 10:49 PM (IST)

जम्मू में बीजेपी (BJP) कश्मीर संभाग में नवंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में संसदीय चुनाव की तैयारियों के लिए अभियान छेड़ देगी। इन तैयारियों से बीजेपी प्र ...और पढ़ें

नवंबर में संसदीय चुनाव की तैयारियों को तेजी देगी भाजपा।
नवंबर में संसदीय चुनाव की तैयारियों को तेजी देगी भाजपा।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कश्मीर संभाग में नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े में संसदीय चुनाव की तैयारियों को तेजी देने के लिए अभियान छेड़ देगी। संसदीय चुनाव के लिए मजबूत हो रही भाजपा इस समय प्रदेश में लोगों तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए अपना जन संवाद अभियान चला रही है।

जम्मू संभाग में इस समय यह अभियान जोरों पर हैं। जम्मू के साथ भाजपा ने कश्मीर में तीन संसदीय सीटों बारामुला, श्रीनगर व अनंतनाग -राजौरी में लोगों तक पहुंचने के लिए तैयारी की है। नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े में भाजपा श्रीनगर में अपने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से बैठक करेगी। इस बैठक के साथ ही कश्मीर में संसदीय चुनाव को लेकर लोगों से बेहतर समन्वय बनाने का अभियान जोर पकड़ लेगा।

कश्मीर के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

कश्मीर में संसदीय चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति संगठन महामंत्री अशोक कौल के छह दिवसीय दौरे के दौरान बनाई गई है। कौल ने बुधवार तक कश्मीर मे डेरा डाल कर बारामूला, अनंतनाग व श्रीनगर में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रधानों व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लोगों के बीच जाने के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की।

इस दौरान कौल ने निर्देश दिए कि पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगाए। इस दौरान कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालात व भाजपा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी करेंगे कश्मीर दौरा

अशोक कौल ने जागरण को बताया कि भाजपा कश्मीर में मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने कश्मीर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने समूह बनाए हैं। ऐसे में विस क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को तेजी देने के लिए इस माह वहां पर समूह प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके साथ कश्मीर में भाजपा की गतिविधियां जोर पकड़ लेंगी। इस दौर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कश्मीर दौरे भी होंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा अपने जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से भी कश्मीर में पंचायत व वार्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों तक पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें: Srinagar News: पुलिस ने आतंकियों की टारगेट किलिंग को किया नाकाम, दो गिरफ्तार; पिस्तौल और ग्रेनेड सहित सामान बरामद