Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां वैष्णो देवी मंदिर के भवन की सुरक्षा में सेंध! पिस्टल लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने दबोचा

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Tue, 18 Mar 2025 01:12 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक महिला माता वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) का दर्शन करने पिस्टल लेकर पहुंची। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिल ...और पढ़ें

    वैष्णो देवी मंदिर के भवन में हथियार लेकर पहुंची महिला (File Photo)
    वैष्णो देवी मंदिर के भवन में हथियार लेकर पहुंची महिला (File Photo)

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस में कार्यरत है आरोपी महिला
    2. हथियार का एक्सपायर हो चुका था लाइसेंस

    एएनआई, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishni Devi Mandir) के भवन में एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्टल लेकर पहुंच गई। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति पिस्टल लेकर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थी।

    आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    एसएसपी के रियासी परमिंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटड़ा के पुलिस स्टेशन भवन में एफआईआर दर्ज की गई है, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    विवादों में आए थे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरी

    एक दिन पहले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरहान अवात्रमणि (ओरी) विवादों में आए थे। श्रद्धालु बनकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए 7 लोगों के एक नामी होटल में शराब पीने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

    पुलिस स्टेशन कटड़ा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटड़ा से करीब 5 किलोमीटर दूर कटड़ा-जम्मू मार्ग पर एक नामी होटल में कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल के नजदीक कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहार सख्त रूप से वर्जित है।

    खबरें और भी

    आरोप है कि माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान इन सभी लोगों ने कटड़ा में एक नामी होटल में शराब आदि का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    ये भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने पी शराब, ओरी और उसके 7 दोस्तों पर केस दर्ज; होटल की तस्वीरें आईं सामने

    ये भी पढ़ें- 171 करोड़ रुपए, 28 किलो सोना... मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोलकर किया दान, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड