Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ जानकी दास मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शूटर अमित 'शराबी' सांबा से गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड पर

    By Nishchint Samyal Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    चंडीगढ़ में जानकी दास हत्याकांड की जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है, जिसमें मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ शराबी को सांबा से गिरफ्तार कर चार दिन के पुलि ...और पढ़ें

    विदेशी जिगाना पिस्टल की तलाश तेज, मुख्य आरोपी अमित ने सेक्टर-43 में फेंकने का किया दावा।

    विदेशी जिगाना पिस्टल की तलाश तेज, मुख्य आरोपी अमित ने सेक्टर-43 में फेंकने का किया दावा

    निश्चंत सिंह संब्याल, सांबा। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकी दास की दिनदहाड़े हत्या के मामले में जांच अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के कथित मुख्य आरोपित सांबा निवासी अमित कुमार उर्फ शराबी को चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जम्मू के सांबा से लेकर आई है। वीरवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

    पुलिस अब अमित से हत्या की पूरी साजिश, सुपारी देने वालों, हथियारों की व्यवस्था और फरार आरोपितों के बारे में गहन पूछताछ करेगी। इसके साथ ही पुलिस मुठभेड़ में घायल शूटर सन्नी मेहरा और उसके साथी आर्यन शर्मा का भी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। तीनों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी ताकि उनके बयानों में मौजूद विरोधाभास दूर किए जा सकें और पूरे षड्यंत्र की कड़ियां जोड़कर हत्या का पर्दाफाश किया जा सकें।

    जिगाना पिस्टल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

    जांच का सबसे अहम पहलू हत्या में इस्तेमाल विदेशी जिगाना पिस्टल की बरामदगी है। पुलिस को उम्मीद है कि अमित से पूछताछ के दौरान हथियार के ठिकाने और उसे ठिकाने लगाने में शामिल लोगों की जानकारी मिल सकती है। इससे पहले अमित ने पूछताछ में दावा किया था कि वारदात के बाद उसने पिस्टलों को सेक्टर-43 क्षेत्र में एक लिफाफे में डालकर फेंक दिया था, लेकिन अब तक हथियार बरामद नहीं हो सके हैं।

    जम्मू में लंबे रिमांड के बाद पहुंचा चंडीगढ़

    सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा को चंडीगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपित अमित कुमार उर्फ शराबी को जम्मू कश्मीर पुलिस की सांबा थाना की टीम ने उधमपुर ज़िले के मजालता से हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से अमित लगातार सांबा पुलिस की हिरासत में था और उससे अलग-अलग चरणों में सात-सात दिन के रिमांड पर पूछताछ की गई।

    इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के बड़े अधिकारी भी सांबा थाना पहुंच कर अमित एवं मक्खन से पूछताश कर चुके है। अब चंडीगढ़ पुलिस उसे अपने रिमांड पर लेकर हत्या के पूरे नेटवर्क और साजिश की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी। 

    खबरें और भी

    सांबा पुलिस मक्खन से कर रही पूछताछ

    वहीं जानकी दास की हत्या के पीछे जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद रोहित कुमार उर्फ़ मक्खन का भी नाम सामने आया था जम्मू कश्मीर पुलिस का दावा था कि अमित कुमार उर्फ़ शराबी ने जानकी दास की हत्या मक्खन के कहने पर की थी जिसके बाद सांबा पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है जिसके बाद उससे लगातार पूछताश की जा रही है।

    मक्खन फिलहाल सांबा थाना में 4 दिन की रिमांड पर है जिससे पुलिस के बड़े अधिकारी भी पूछताश कर रहे है उम्मीद है कि मक्खन से भी जानकी दास की हत्या का राज का पर्दाफाश हो सकता है।