Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: सफाई कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का किया एलान, बोले कर्मियों को स्थायी करे नगर निगम, नहीं तो...

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 04:30 AM (GMT+05:30)

    यूनियन के प्रधान ने कहा वर्षों से वे इस मांग को उठा रहे हैं लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों की वेतन संबंधी दिक्कतें दूर करने की मांग यून ...और पढ़ें

    नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी ने स्थायी नियुक्ति की मांग की। (फाइल फोटो)
    नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी ने स्थायी नियुक्ति की मांग की। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. फार्म भरने के बाद नियुक्ति नहीं होने पर टाउन हाल में किया प्रदर्शन
    2. जल्द मांगें नहीं पूरी होने पर आंदोलन शुरू करने को लेकर दी चेतावनी

    जागरण संवाददाता, जम्मू। नगर निगम की सिविक सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को टाउन हाल में प्रदर्शन कर स्थायी नियुक्ति की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे। 

    535 कर्मचारियों को किया गया था स्थायी

    प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए यूनियन के प्रधान रिंकू गिल ने कहा कि जिन 600 अस्थायी कर्मचारियों के फार्म भरवाए गए हैं। उनकी जल्द से जल्द स्थायी नियुक्ति की जानी चाहिए। फार्म भरने के कई माह बाद भी उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है, जिन 535 कर्मचारियों को स्थायी किया गया था, उनमें से 350 की औपचारिकताएं पूरी कर वेतन बनने जा रहा है, जो शेष कर्मचारी हैं, उनकी औपचारिकताएं भी पूरी कर उन्हें स्थायी कर वेतन जारी किया जाए। गिल ने सभी सफाई कर्मियों के लिए एक कालोनी बनाने की भी मांग की।

    वेतन संबंधी दिक्कतों दूर करने की मांग 

    गिल ने कहा कि वर्षों से वे इस मांग को उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ। सफाई कर्मचारियों की वेतन संबंधी दिक्कतें दूर करने की मांग यूनियन के प्रधान रिंकू गिल ने कहा कि पिछली बार भी कर्मचारियों ने ट्रेजरी के बाहर प्रदर्शन किया था, तब जाकर उनका वेतन मिला था। इस बार भी उनके बिल ट्रेजरी में फंसे हुए हैं और ट्रेजरी वाले पैसा नहीं आने की बात कह रहे हैं। गिल ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की वेतन संबंधी दिक्कतों को बिना देरी दूर करने की मांग की।

    सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग

    उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं किया गया तो सफाई कर्मी अब आर-पार की लड़ाई शुरू करेंगे। शहर का दायरा बढ़ा, सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़नी चाहिए। गिल ने कहा कि पहले जम्मू शहर 32 वर्ग किलोमीटर में फैला था, जो अब बढ़कर 150 वर्ग किलोमीटर हो गया है। ऐसे में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए गंभीर होना होगा, तभी शहर में पूरी तरह सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    गिल ने कहा कि मेयर सफाई अभियान चलाएं, लेकिन जब तक सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ेगी, तब तक स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाना संभव नहीं है। उन्होंने वर्षों से लटकी 600 अस्थायी सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की।

    यह भी पढ़ेंः Vaishno Devi: नवरात्र में वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा का कर सकेंगे डिजिटल दर्शन, बोर्ड ने किए ये खास इंतजाम