विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडिया बनाम भारत विवाद में सीएम उमर अब्दुल्ला की एंट्री, बोले- प्रधानमंत्री के विमान पर दोनों नाम लिखे

Published: Wed, 12 Mar 2025 11:46 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि अपने देश को भारत, इंडिया या हिंदुस्तान,जो पसंद आए बोलो। अपने देश को तीन नामों से जाना जाता है। कोई भी इसे किसी भी नाम से पुकार सकता है। यह टिप्पणी उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर की है।

होसबाले ने गत दिनों एक विमर्श समारोह में कहा था कि अब इंडिया नहीं,भारत कहना है। देश का नाम भारत है तो इसे केवल भारत ही कहा जाना चाहिए।

होसबोले के बयान पर विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि अपने देश को हम भारत कहते हैं। हम इसे इंडिया कहते हैं। हम इसे हिंदुस्तान कहते हैं। हमारे तीन नाम हैं। यहां कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है। ऐसा क्यों है... यह सवाल पूछा जाना चाहिए। अगर देश का नाम भारत है तो क्या इसे केवल भारत ही नहीं कहा जाना चाहिए।

पीएम के विमान पर भारत, इंडिया दोनों लिखे हैं

यह भी पढ़ें- 'भाजपा करे तो पुण्य, हम करें तो पाप', हिमाचल में मंदिरों के पैसे पर छिड़ा घमासान; CM सुक्खू ने दिया जवाब

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विमान पर भारत और इंडिया दोनों लिखे हैं। इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स भी है लेकिन हम भारत के नजरिए से बोलते हैं। लोकप्रिय गीत सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा... का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भी यही कहते हैं यह एक अलग नाम है।

आप देश को जिस नाम से पुकारना चाहें, पुकार सकते हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मैंने इसे पढ़ा नहीं है।

नौकरी नियमित करने के लिए बनाई गई समिति 

विधानसभा में व्यवधान पर उमर ने कहा कि दैनिक भोगियों की नौकरी नियमित करने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई है। उसे छह महीने का समय दिया है। हमारी जो भी नीति या योजना होगी उसे अगले बजट में पेश किया जाएगा। विपक्ष को हर चीज का विरोध करना है इसलिए उनका नाम विपक्ष है। हमने विपक्ष में रहते हुए भी यही किया है।

यह भी पढ़ें- आर्थिक संकट के बीच आपदा और पर्यटन पर फोकस, पढ़िए हिमाचल सरकार के बजट में इस बार क्या है खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।