Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंजीनियर राशिद के घर पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला, पिता खिजर मोहम्मद के निधन पर जताया शोक

    Updated: Sun, 24 May 2026 06:23 PM (IST)

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांसद इंजीनियर राशिद और विधायक खुर्शीद अहमद शेख के पिता खिज़र मोहम्मद शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल पर ...और पढ़ें

    इंजीनियर राशिद के घर पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला। फाइल फोटो

    इंजीनियर राशिद के घर पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक व्यक्त किया।

    2. इंजीनियर राशिद के पिता खिज़र मोहम्मद शेख का निधन।

    3. एम्स दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को सांसद इंजीनियर राशिद और लंगेट के विधायक खुर्शीद अहमद शेख के आवास पर जाकर उनके पिता खिज़र मोहम्मद शेख के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। खिज़र मोहम्मद शेख का पिछले सप्ताह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

    85 वर्षीय खिज़र मोहम्मद शेख ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था।मुख्यमंत्री के साथ मंत्री जाविद अहमद डार, राज्यसभा सांसद चौधरी मोहम्मद रमज़ान, कई विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

    दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया और उनके दुख में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में सांत्वना देते हुए उनके साथ एकजुटता प्रकट की।

    मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।