Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू वालों का संडे प्लान सेट! CM उमर अब्दुल्ला करेंगे वेस्ट-टू-वंडरपार्क का उद्घाटन, बाहुफोर्ट फूड स्ट्रीट भी खुलेगी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:01 PM (IST)

    जम्मू के भगवती नगर में 6 अगस्त को वेस्ट-टू-वंडर पार्क (तवी वंडरलैंड) का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करेंगे। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू में वेस्ट-टू-वंडर पार्क का करेंगे उद्घाटन।

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू में वेस्ट-टू-वंडर पार्क का करेंगे उद्घाटन


    HighLights

    1. जम्मू में वेस्ट-टू-वंडर पार्क का उद्घाटन 6 अगस्त को होगा।

    2. कबाड़ से बनी 14 ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां होंगी।

    3. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हेरिटेज ट्रेल व फूड स्ट्रीट भी खोलेंगे।

    जागरण संवाददाता, जम्मू:जम्मूवासियों और यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए गुरुवार यानी 6 अगस्त का दिन बेहद खास होने जा रहा है। कई दिनों से प्रतीक्षित भगवती नगर स्थित वेस्ट-टू-वंडर पार्क का शाम 6 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

    तवी नदी के किनारे और अमरनाथ यात्रा बेस कैंप के ठीक समीप बना यह अनोखा पार्क न केवल पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा।

    जम्मू की अर्थ व्यवस्था को मिलेगा बूस्ट 

    मानसून की बारिश के बीच पार्क में स्थापित कबाड़ व आटोमोबाइल स्क्रैप से बनी 14 अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय ऐतिहासिक स्मारकों की रेप्लिका अपने अद्भुत शिल्प से हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसे तवी वंडर लैंड नाम दिया है। यहां पार्क जहां पर्यटकों को लुभाएगा तो वहीं जम्मू की अर्थ व्यवस्था को भी बूस्ट करेगा।

    उद्घाटन के बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और पर्यटक जम्मू में पेरिस के एफिल टावर, अमेरिका के व्हाइट हाउस के साथ पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय व पांच राष्ट्रीय पांच व दो स्थानीय कलाकृतियां के साथ फाेटो खिंचवाने के साथ अपनी यात्रा को यादगार बना पाएंगे।

    वेस्ट-टू-वंडर पार्क की 14 खास कलाकृतियां

    अंतराष्ट्रीय

    1. तोड़ाई-जी : जापान का प्रमुख ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर
    2. स्फिंक्स, मिस्र : मिस्र के गीजा पठार पर स्थित एक प्राचीन विशाल मूर्ति है, जिसमें शेर का शरीर और मनुष्य का सिर है। इसे सूर्य देवता के संरक्षक के रूप में माना जाता है और यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध पौराणिक संरचनाओं में से एक है।
    3. कोलोसियम, रोम : इटली देश के रोम नगर के मध्य निर्मित रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एलिप्टिकल एंफीथियेटर है।
    4.अंगकोर वाट, कम्बोडिया : कंबोडिया में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और धार्मिक स्मारक है।
    5. व्हाइट हाउस : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है ।
    6. एफिल टावर : पेरिस के केंद्र में स्थित एक ऐतिहासिक धरोहर है।
    7. टकसंग मोनास्ट्री : भूटान के सबसे प्रतिष्ठित और पवित्र बौद्ध मठों में से एक है।

    खबरें और भी

    राष्ट्रीय

    1. हवा महल, जयपुर : जयपुर के सबसे प्रतिष्ठित आकर्षणों में से एक माना जाता है। इसका निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में करवाया था।
    2. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात : दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। इसका उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को हुआ था।
    3. जंतर-मंतर, दिल्ली : एक खगोलीय वेधशाला है। इसका निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1724 में करवाया था। यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है।
    4. गेट वे आफ इंडिया, मुंबई : कोलाबा में अरब सागर के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्मारक है। इसे 1924 में किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के 1911 के भारत दौरे की याद में बनाया गया था।
    5. ताज महल, आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर और विश्व के सात अजूबों में से एक है।

    स्थानीय 
    1. अखनूर फोर्ट : चिनाब नदी के किनारे पर स्थित एक किला है। इसका निर्माण 1802 में राजा आलम सिंह ने करवाया था।
    2. चिनाब वैली पुल : रियासी जिले में चिनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है जो एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा (359 मीटर) है।

    हेरिटेज ट्रेल व बाहुफोर्ट फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल सबसे पहले भगवती नगर में ई-बसों के लिए बनने जा रहे डिपो का नींव पत्थर रखेंगे। उसके बाद वह तवी पार्क का उद्घाटन करेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक के हेरिटेज ट्रेल प्रोजेक्ट और बाहुफोर्ट फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन करेंगे। यह चारों प्रोजेक्ट जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड पूरा कर रही है। 

    भगवती नगर में बनने जा रहे ई-बस डिपो का काम पूरा होने के बाद केंद्र सरकार से मिलने जा रही 100 और ई-बसों को जम्मू में चलाया जाएगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चाैधरी, विधायक अरविंद गुप्ता, विधायक विक्रम रंधावा, विधायक युद्धवीर सेठी के अलावा डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, आयुक्त सचिव मंदीप कौर, सीईओ एवं निगम आयुक्त डा. देवांश यादव समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य मौजूद रहेंगे।