Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather: शीतलहर का प्रकोप जारी... कई जगह बर्फबारी के आसार, दिन-रात पड़ रही एक जैसी ठंड

    By ashok sharma Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:03 AM (IST)

    शीतलहर ने जम्मू कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है और दिन भर कोहरा छाया रहने के चलते अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से नीचे ल ...और पढ़ें

    जम्मू कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप (फाइल फोटो)
    जम्मू कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कश्मीर में पहले से ही न्यूनतम तापमान चल रहा है जमाव बिंदु से नीचे
    2. पिछले 24 घंटों में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा
    3. जम्मू के दिन का तापमान श्रीनगर से भी रहा नीचे

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather: कोहरे के साथ-साथ शीतलहर ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है।दिन भर कोहरा छाया रहने के चलते अधिकतम तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया। ठिठुरन इस कदर बढ़ गई कि दिन रात ठंड एक जैसी होने लगी है।

    दिन भर लोग सूर्य देव के निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ऐसा समेटा कि लोगों के लिए घरों से निकलना मुश्किल था। जम्मू के दिन का तापमान श्रीनगर से भी नीचे रहा। मंगलवार को कोहरे के साथ-साथ शीतलहर ने ठिठु़रन बढ़ाई। तामपान गिरने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

    तापमान जमाव बिंदु से नीचे

    पूरे कश्मीर में पहले से ही न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। पिछले 24 घंटों में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान -7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम का न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    जम्मू संभाग में जम्मू और कटड़ा को छोड़ कर दूसरे सभी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव जला रखे थे और बहुत से लोग घरों में ही दुबके रहे।

    खबरें और भी

    धीमी रफ्तार से चले वाहन

    सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियां भी कोहरे के चलते रैंगने को विवश दिखी। मैदानी और नहरी क्षेत्रों में तो दिन भी कोहरा इतना ज्यादा था कि गाड़ियों को हेड लाइट आन कर चलना पड़ रहा था। पिछले 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

    न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -4.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया जबकि न्यूनतम तापमान -10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    ये भी पढे़ं- भूकंप के झटके हुए महसूस, 3.9 की तीव्रता से हिली धरती

    मौसम विभाग की जानकारी

    मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार इस सप्ताह अधिकतर समय मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन काेहरे और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। 4-5 जनवरी को कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी में बारिश के आसार हैं।

    वहीं 6-7 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 8 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

    ये भी पढ़ें- हवाला मामले में पुलिस कांस्टेबल के घर पर SIA का छापा, J&K पुलिस की चौथी आर्म्ड बटालियन में है तैनात