यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JK Weekly Weather: घाटी में शीतलहर-जम्मू में राहत, सैलानी उठा रहे बर्फबारी का लुत्फ; जानें अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
Jammu Kashmir Weather Update Weekly कश्मीर में लोगों को बुधवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली है। गुलमर्ग सोनमर्ग समेत विभिन्न पर्यटन ...और पढ़ें

HighLights
- अगले पांच से छह दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क।
- जम्मू का अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड।
- गुलमर्ग में रात का पारा माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस।
- जम्मू-श्रीनगर हाईवे बुधवार सुबह आठ बजे खुला।
जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weekly Weather News कश्मीर में लोगों को बुधवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। इस बीच, पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद से कश्मीर में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बढ़ा है। गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानियों को बर्फ में खेलते देखा जा रहा है।
अगले पांच से छह दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
इधर, जम्मू में लगातार अच्छी धूप निकलने से काफी राहत मिली है, किंतु सुबह और शाम को शीतलहर परेशान करती है। कंपा देने वाली सर्दी से राहत के साथ प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अलबत्ता बर्फीली हवाएं ठंड का अहसास करवाती रहेंगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं है।
जम्मू का अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जम्मू का अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम पर पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान कम होने के चलते अभी भी जम्मू में रात ठंडी बनी हुई है।
गुलमर्ग में रात का पारा माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस
धूप खिलने से अगले कुछ दिनों में सर्दी से निजात मिल जाएगी। दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक स्थल का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में कल रात सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में रात का पारा माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
खबरें और भी
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बुधवार सुबह आठ बजे खुला
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इधर, रामबन जिले में विभिन्न जगहों पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बुधवार को सुबह आठ बजे खोल दिया गया।
मरम्मत के लिए 24 घंटे के लिए हाईवे बंद रखा गया था। हाईवे खुलने पर सबसे पहले यात्री वाहनों को जम्मू व श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। दोपहर दो बजे के बाद ट्रकों को भी निकाला जाने लगा। इस दौरान कई जगह जाम भी लगा।
बता दें कि रामबन के किश्तवाड़ी पत्थर, शेरबीबी, शालगढ़ी, हिंगनी, डलवास में वर्षा के चलते पहाड़ों से मलबा गिरा था और हाईवे पर भूस्खलन हुआथा। इससे यह बंद हो गया था। इसकी मरम्मत कराई जाना जरूरी हो गया था।
यह भी पढ़ें: Jammu News: भारत पेपर्स लिमिटेड के निदेश को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया