यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir: काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने आतंकवाद से संबंधित आपराधिक मामलों को लेकर, घाटी में कई जगह मारा छापा
Jammu Kashmir News काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) आतंकवाद से संबंधित आपराधिक मामले की चल रही जांच के तहत कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर एक साथ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir News: काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) आतंकवाद से संबंधित आपराधिक मामले की चल रही जांच के तहत कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रहा है।
जम्मू कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर इकाई ने वीरवार को कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में आतंकियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े तत्वों ठिकानों पर छापा मारा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह छापे कुपवाड़ा,अनंतनाग,पुलवामा और श्रीनगर में डाले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कश्मीर में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जारी आतंकी फंडिंग से संबधित मामले में की गई है।