Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lal Singh Money Laundering Case:16 दिन बाद पूर्व मंत्री लाल सिंह को मिली राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत; पर रखी ये शर्त...

    By Dinesh MahajanEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 09:50 AM (GMT+05:30)

    मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में 16 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह (Lal Singh) को प्रधान सत्र एवं जिला जज कोर्ट ने अग् ...और पढ़ें

    16 दिन बाद पूर्व मंत्री लाल सिंह को मिली राहत
    16 दिन बाद पूर्व मंत्री लाल सिंह को मिली राहत

    HighLights

    1. 16 दिन बाद पूर्व मंत्री लाल सिंह को मिली राहत
    2. कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
    3. गवाहों को धमकाने पर हो जाएगी लाल सिंह की जमानत जब्त

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu-Kashmir News:  मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case) मामले में 16 दिन बाद पूर्व मंत्री लाल सिंह (Lal Singh)  को प्रधान सत्र एवं जिला जज कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। दो लाख रुपये की जमानत राशि भी कोर्ट में जमा करने निर्देश दिए हैं। इसके साथ यह भी कहा कि लाल सिंह जांच के दौरान ईडी को पूरा सहयोग देंगे।

    गवाहों को धमकाने पर हो जाएगी लाल सिंह की जमानत जब्त

    जब भी ईडी उन्हें जांच के लिए बुलाएगी उन्हें जाना होगा। यदि वह गवाहों को धमकाते हैं तो उनकी जमानत को उस समय खारिज कर दिया जाएगा। लाल सिंह को कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा है। लाल सिंह अगली सुनवाई 14 दिसंबर को कोर्ट में पेश होंगे।

    कई अहम गवाहों के दर्ज होने हैं बयान

    प्रधान सत्र एवं जिला जज जम्मू संजय परिहार की कोर्ट में लाल सिंह की ओर से पेश वकील राजेश कोतवाल और ईडी के पब्लिक प्रासिक्यूटर अश्विनी खजूरिया ने जमानत देने और उसका विरोध करने में दलीलें पेश की।

    लाल सिंह के वकील ने कहा कि जिस ट्रस्ट की भूमि को करोड़ों रुपये बताया गया है, लेकिन जब वर्ष 2011 में ट्रस्ट के लिए भूमि ली थी तब उसका मूल्य 16 लाख रुपये था।

    जिन लोगों ने ट्रस्ट के तब भूमि थी कि को अब ईडी गवाह बना कर पेश करने का दावा कर रही है। ईडी के जमानत का विरोध करते हुए कहा कि लाल सिंह जेल से निकलने के बाद गवाहों को प्रभावित कर सकते है। अभी इस मामले में कई अहम गवाहों के बयान दर्ज होने है।

    खबरें और भी

    जेल के बाहर एकत्रित हुए लाल सिंह के समर्थक

    कोर्ट ने पूर्व मंत्री लाल सिंह को जमानत मिलने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को मिली तो वे जिला जेल अंबफला के बाहर एकत्रित होने लगे। समर्थक अपने साथ लाल सिंह का स्वागत करने के लिए फूलों की माला लेकर आए थे।

    लाल सिंह के बाहर आने का लोगों ने किया घंटों इंतजार

    लाल सिंह की राजनीतिक दल डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के महासचिव शीश दत्त शर्मा ने कहा कि लाल सिंह को कोर्ट से जमानत मिलना जम्मू के सभी डोगरों की जीत है। लाल सिंह सच्चाई की राह पर चल रही है। यही कारण है कि उन्हें आपार जन समर्थन मिल रहा है। भारी संख्या में लोग लाल सिंह के बाहर आने का घंटों से इंतजार कर रहे है।

    कोर्ट का आदेश लेकर जेल पहुंचे परिवार के सदस्य 

    दोपहर दो बजे प्रधान सत्र एवं जिला जज जम्मू की कोर्ट ने लाल सिंह को अग्रिम जमानत देने का फैसला सुनाया। लाल सिंह को परिवार को कोर्ट में लिखित आदेश हासिल करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। शाम पांच बजे लाल सिंह के बेटे जिला जेल अंबफला में पहुंचे और उसके आधे घंटे बाद शाम 05:30 बजे लाल सिंह वाहन में सवार होकर बाहर निकले। जहां उन्होंने हाथ हिला कर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।   जेल के बाहर निकलने के दौरान लाल सिंह ने वहां मौजूद पत्रकारों से बात नहीं की और वाहनों के एक काफिले में जेल से निकल गए।

    यह भी पढ़ें- Lal Singh Case: मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार लाल सिंह की जमानत होगी या नहीं? इस दिन आएगा अदालत का फैसला

    7 नवंबर को ईडी ने किया था गिरफ्तार

    लाल सिंह को ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में सात नवंबर को गिरफ्तार किया था। लाल सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद उसे अब न्यायिक हिरासत में जिला जेल अंबफला में भेज दिया गया था। ईडी की हिरासत के दौरान लाल सिंह की तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    यह भी पढ़ें- Jammu News: मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह जीएमसी अस्पताल में भर्ती