यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साइबर ठगी का शिकार हु्ए जम्मू-कश्मीर के DGP, फेक वॉट्सएप प्रोफाइल बनाई और हड़पे लोगों से पैसे; आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन भी साइबर ठगों का निशाना बन गए हैं। एक ठग ने उनके नाम और तस्वीर के साथ एक वाट्सएप प्रोफाइल बना ली। आरोपी ने ...और पढ़ें

HighLights
- साइबर ठगी का शिकार हु्ए जम्मू-कश्मीर के DGP
- फेक वॉट्सएप प्रोफाइल बनाई और हड़पे लोगों से पैसे
- आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
राज्य ब्यूरो, जम्मू। Jammu Crime News: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन भी साइबर ठगों का निशाना बन गए हैं। एक ठग ने उनके नाम और तस्वीर के साथ एक वाट्सएप प्रोफाइल बना ली। आरोपी ने फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को मूर्ख बनाना शुरु कर दिया है।
डीजीपी की प्रोफाइल से की पैसे की उगाही
डीजीपी की फेक प्रोफाइल के सहारे साइबर ठग ने कई लोगों से कथित तौर पर पैसा भी उगाहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने पुलिस महाानिदेशक आरआर स्वैन के नाम पर हो रही ठगी की पुष्टि की।
ठग ने बनाई फर्जी वॉट्सएप प्रोफाइल
स्वैन ने बताया कि किसी जालसाज ने पुलिस महानिदेशक के नाम और तस्वीर क के साथ एक फर्जी वॉट्सएप प्रोफाइल बनाया है। वह 998914128090 नंबर का इस्तेमाल कर रहा है। वह विभिन्न लोगों को संदेश भेज रहा है और उन्हें मूर्ख बना रहा है।
(32).jpg)
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
इसलिए सभी को सूचित किया गया है कि कोई भी उपरोक्त नंबर से आने वाली फोन काल या वॉट्सएप संदेश का जवाब न दे। इसके साथ किसी भी तरह का व्यवहार और लेन देन न करें । अगर यह जालसाज संपर्क करता है तो तुरंत निकटवती पुलिस स्टेशन या जम्मू और श्रीनगर स्थित साइबर पुलिस सेल में रिपोर्ट दर्ज कराएं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।