यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: 23 दिसंबर को दिल्ली में लगेगा नेताओं का दरबार,आगामी चुनाव में भाजपा के ये होंगे चुनावी मुद्दे
Jammu Kashmir Politics भाजपा अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए केंद्रीय योजनाओं के भरोसे है। प्रदेश ही नहीं केंद्रीय आलाकमान भी इसी रणनीति के साथ आग ...और पढ़ें

HighLights
- 23 दिसंबर को प्रदेश के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया दिल्ली
- आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को देंगे मजबूत आधार
- मोदी सरकार की उपलब्धियां मुख्य चुनावी मुद्दा
राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश में भाजपा अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए केंद्रीय योजनाओं के ही भरोसे है। आम लोगों को केंद्रीय योजनाओं से जोड़कर ही वह अपने साथ खड़ा करना चाहती है। प्रदेश ही नहीं केंद्रीय आलाकमान भी इसी रणनीति के साथ आगे बढ़ता दिखाई देता है।
23 दिसंबर को प्रदेश के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया दिल्ली
नई दिल्ली में 23 दिसंबर को प्रदेश के नेताओं को बैठक में बुलाया गया है। इस दो दिवसीय बैठक में सभी प्रदेशों के अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।
जम्मू कश्मीर से इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना(State President Ravindra Raina), संगठन महामंत्री अशोक कौल व कुछ अन्य वरिष्ठ नेता जाएंगे। नए वर्ष की शुरुआत से ही प्रदेश भाजपा नई ऊर्जा के साथ लोगों के बीच जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे फारूक अब्दुल्ला', इन सांसदों को भी टिकट नहीं देगी NC; नए चेहरों पर खेलेगी दाव
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को देंगे मजबूत आधार
आम लोगों को केंद्रीय योजनाओं से जोड़कर कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत जमीनी आधार देंगे। रैना का कहा है कि दिल्ली में बैठक के बाद जम्मू कश्मीर में लोगों के बीच जाने का अभियान जोर पकड़ लेगा।
खबरें और भी
मोदी सरकार की उपलब्धियां होंगी मुख्य चुनावी मुद्दा
उन्होंने कहा कि अब लोगों के बीच जाकर उन्हें केंद्रीय योजनाओं से सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में मोदी सरकार की उपलब्धियां व केंद्र सरकार(Narendra Modi) की जन कल्याण की योजनाओं से आया बेहतर बदलाव भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।