Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajouri News: सेना के साथ काम कर रहे लापता पोर्टर का जंगल से बरामद हुआ शव, पड़ोसी पर हत्या करने का लगा आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 01:34 PM (IST)

    सेना के साथ पोर्टर के तौर पर काम कर रहे लापता व्यक्ति का शव शनिवार को जंगल से बरामद कर लिया गया। शुक्रवार से वह लापता था। वह काफी समय से सेना के साथ प ...और पढ़ें

    सेना के साथ काम कर रहे लापता पोर्टर का जंगल से बरामद हुआ शव (फाइल फोटो)
    सेना के साथ काम कर रहे लापता पोर्टर का जंगल से बरामद हुआ शव (फाइल फोटो)

    राजौरी, जागरण संवाददाता। सेना के साथ पोर्टर के तौर पर काम कर रहे लापता व्यक्ति का शव शनिवार को जंगल से बरामद कर लिया गया। शुक्रवार सुबह से यह व्यक्ति लापता था। परिवार के सदस्यों ने कहा कि हमारे पड़ोसी के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। वे कुछ समय से अशोक कुमार को मारने की धमकी भी दे रहे थे।

    ड्यूटी से निकला और लौटा नहीं पोर्टर

    अब पुलिस इस मामले की जांच करे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जानकारी के अनुसार भवानी निवासी अशोक कुमार पुत्र बाबू राम काफी समय से सेना के साथ पोर्टर के तौर पर काम कर रहा था। शुक्रवार की सुबह छह बजे यह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला, लेकिन वह ड्यूटी पर पहुंचा नहीं। इसकी जानकारी जब घर वालों को मिली तो उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

    जंगल से बरामद हुआ शव

    शनिवार दोपहर बाद उसका शव जंगल से बरामद हुआ। शव के हाथ बांधे हुए थे। मृतक के परिवार के सदस्यों का कहना है कि जमीन विवाद के चलते ही बेटे को मारा गया है। हम पुलिस व प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दी है।