Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है', उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान; I.N.D.I.A. में फूट पर जताई चिंता

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 11:55 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने बयान दिया है। उन्होंन ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया बयान (फाइल फोटो)
    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया बयान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. AAP की जीत की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता- उमर अब्दुल्ला
    2. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट को बताया बहुत अच्छा

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने सोमवार को पांच फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा के चुनाव के परिणाम को लेकर किसी भी तरह की पूर्वानुमान से बचते हुए कहा कि हमें चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करना चाहिए।

    अलबत्ता, उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन में जारी अंतर्कलह को पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे गठबंधन कमजोर होगा। इससे बचने के लिए गठबंधन के सभी सदस्यों को मिलकर आगे की रणनीति को तय करना होगा।

    जम्मू कश्मीर के मामलों में ही बहुत व्यस्त हूं- CM उमर

    एनसीसी कैडेटों कों एक समारोह में संबोधित करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली चुनावों में जीत की संभावना पर कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों की तरह इस बार भी आप की जीत की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

    उन्होंने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के मामलों में ही बहुत व्यस्त हूं और मुझे नही पता कि दिल्ली में क्या हो रहा है। मुझे नहीं पता कि वहां कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। जो भी होगा वह एक दो दिन बाद पता चल ही जाएगा। पहले वहां मतदान तो होने दीजिए, फिर परिणाम भी आ जाएगा।

    सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आप लोगों ने अभी से सवाल शुरु कर दिए हैं, वहां कौन जीतेगा। यह कौन जानता है, क्या पता पहले की तरह एक बार फिर आम आदमी पार्टी की स्पष्ट जीत हो जाए। चुनाव परिणाम को लेकर अभी किसी को कुछ नहीं मालूम, क्योंकि लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है।

    खबरें और भी

    I.N.D.I.A. पर कही ये बात

    उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि दिल्ली में आईएनडीआईए के घटकों का एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना, गठबंधन को कमजोर बना रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में एकता ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और अब एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि आईएनडी एलायंस के घटक दलों के नेताओं को एक दिन एक साथ बैठ कर भविष्य की रणनीति तय करनी होगी। अगर हम बिखर गए, अगर यह गठबंधन टूट गया तो देश के लिए अच्छा नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- उमर फारूक ने दिल्ली में शाही इमाम और मुफ्ती से की मुलाकात, मुस्लिम समुदाय में एकता पर जोर; वक्फ बिल पर कही ये बात

    आपसी मतभेद दूर करने चाहिए- उमर अब्दुल्ला

    उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम सभी इस गठबंधन में भाजपा को हराने के लिए शामिल हुए थे, हालांकि हम पूरी तरह सफल नहीं हुए, लेकिन संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ गई। इसलिए दिल्ली चुनाव के बाद गठबंधन के सभी सहयोगियों को आपस में मिलबैठकर आगे की रणनीति पर काम करना चाहिए। आपसी मतभेद दूर करने चाहिए।

    बजट को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

    आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट में दी गई कर छूट सबंधी सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वागत योग्य है। यह बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि आयकर में राहत अच्छी बात है। बजट में कुछ घोषणाओं से मध्यवर्ग को सीधा लाभ पहुंचेगा, लेकिन यह तभी होगा जब इन घोषणाओं को सही तरीके से लागू किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि आपकी इच्छा क्या है और जमीनी स्तर पर पर क्या हो रहा है, दोनों में अंतर है। अगर कर राहत से मध्यवर्ग को राहत मिलती है ,उसकी बचत और आय बढ़ती है तो देश की अर्थव्यवस्था को जरुर फायदा पहुंचेगा। जब आम लोग ज्यदा खर्च करते हैं तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है और यही तो हम चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- J&K News: गुलाम नबी आजाद की पार्टी के अस्तित्व पर खतरा, 3 महीने से गतिविधियां ठप; नेताओं का गिरा मनोबल