Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu kashmir Weather: मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा, मकर सक्रांति तक शुष्क रहेगा मौसम... कई जगह बर्फबारी के आसार

    By ashok sharma Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 05:45 AM (IST)

    अगले दो दिनों तक जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 9 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों मे ...और पढ़ें

    जम्मू के मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा और मकर सक्रांति तक मौसम रहेगा शुष्क
    जम्मू के मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा और मकर सक्रांति तक मौसम रहेगा शुष्क

    HighLights

    1. अगले दो दिनों तक जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा
    2. मौसम रहेगा शुष्क लेकिन 9 जनवरी को छाए रहेंगे बादल
    3. कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हैं बर्फबारी के आसार

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather: अगले दो दिनों तक जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 9 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। कुछ उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। 10 से 14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

    बारिश की संभावना नहीं है लेकिन शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। कश्मीर संभाग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा लेकिन जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

    न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

    बटोत और कठुआ को छोड़ कर पूरे संभाग में जम्मू का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सामान्य तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस है। बनिहाल का न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा 1.8 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह 0.7 डिग्री सेल्यियस सामान्य से नीचे चल रहा है।

    ऊधमुपर का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, रामबन 2.0 डिग्री सेल्सियस कठुआ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजौरी का न्यूनतम तापमान-0.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    शनिवार का मौसम

    पिछले कुछ दिनों की तरह शनिवार को भी दिन में अधिकतर समय कोहरा छाया रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। कुछ पल के लिए अगर धूप निकली भी तो हवा इतनी ज्यादा थी कि धूप सेकने के लिए बैठना मुश्किल था।

    सुबह दस बजे तक तो पूरे शहर को घने कोहरे ने अपने आगोश में लिया हुआ था। शाम होते-होते फिर से कोहरा छाने लगा और ठंड बढ़ती ही गई। ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से इंतजाम किए हुए हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- नाशरी के बाद बटोत रेंज तक पहुंची आग की लपटें, 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    शनिवार का तापमान

    शनिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    ये भी पढ़ें- श्रीनगर हवाई अड्डे में गर्भपात किटों की अवैध खेप जब्त, तीन लाख रुपये की अनुमानित कीमत; जांच में जुटा ड्रग कंट्रोलर विभाग