विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू में ऑनलाइन भुगतान को लेकर विवाद, दुकानदार पर पिस्तौल तानने वाले तीन युवकों को लोगों ने पकड़ा

Published: Mon, 08 Sep 2025 02:51 PM (IST)

जम्मू के सतवारी इलाके में रविवार शाम एक किराना दुकान पर सिगरेट खरीदने आए युवकों ने हंगामा किया। उनमें से ...और पढ़ें

पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, जम्मू। सतवारी पुलिस थाना क्षेत्र फलायां मंडाल क्षेत्र के सोहजना में रविवार शाम एक किराना दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया जब सिगरेट खरीदने आए चार युवकों में से एक ने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीन युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि एक युवक भागने में सफल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पकड़ा गया एक युवक घो मनासा, जबकि दूसरा आरएसपुरा और तीसरा सुरेचक का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- डोडा से आप विधायक मलिक डाक बंगला में ऐहतियातन हिरासत में, स्वास्थ्य केंद्र से उपकरण-दवाईयां चोरी करने का है मामला

यह घटना रविवार देर शाम की है। चार युवक एक प्रोविजनल स्टोर पर पहुंचे। उस समय दुकान पर एक महिला बैठी हुई थी। युवकों ने महिला से सिगरेट खरीदी। उन्होंने ने 200 रुपये का भुगतान आन लाइन पेमेंट से किया, लेकिन जब महिला ने बताया कि राशि उसके खाते में नहीं पहुंची है, तभी दुकान पर महिला का पति जीवन गुप्ता जो दुकान का मालिक है पहुचं गए।

इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर दुकान मालिक की ओर तान दी। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के लोग मौके पर जुटे और तीन युवकों को काबू कर लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पिटाई भी की।

इस बीच एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही फलाया मंडाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों पकड़े गए युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर से मिलने सीमा लांघ पाकिस्तान से आया सिराज, पूछताछ में किया यह खुलासा

हालांकि, सतवारी पुलिस तीन युवकों के पकड़े जाने की पुष्टि तो कर रही है, लेकिन जांच जारी होने की बात कह कर खुल कर कुछ भी नहीं कह रही। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।