Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: पीएम मोदी आज LoC पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली, जानिए कब-कब PM Modi ने सरहद पर जलाए दीये

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 06:30 AM (IST)

    Diwali 2023 प्रधानमंत्री ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली की मिठाई खाएंगे। वह दोपहर बाद दिल्ली लौटने से पहले एक सैनि ...और पढ़ें

    Diwali 2023: पीएम मोदी आज Loc पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली
    Diwali 2023: पीएम मोदी आज Loc पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष दिवाली जम्मू में नियंत्रण रेखा के साथ सटे छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर अधिकारिक तौर पर सेना या जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार देर रात तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया था, लेकिन संबंधित सैन्य यूनिट में उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

    पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली की मिठाई खाएंगे

    संबंधित सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में सेना के जवानों के साथ दिवाली की मिठाई खाएंगे। वह दोपहर बाद दिल्ली लौटने से पहले एक सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष दिवाली अंतरराष्ट्रीय सीमा, नियंत्रण रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों के बीच मनाते आ रहे हैं।

    कब-कब दिवाली मनाने जम्मू आए पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में, वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में और वर्ष 2017 में कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इसके बाद वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के केदारनाथ में और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में मनाई, वर्ष 2021 में राजौरी जिला के नौशहरा और वर्ष 2022 में करगिल में दिवाली मनाई थी।

    इसे भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: 27 हजार नवजातों की सांसों पर संकट का जिम्मेदार कौन, वायु प्रदूषण शारीरिक विकास में बाधक

    खबरें और भी