विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में कहां मिलेंगे पटाखे? दीवाली पर सिर्फ 10 जगहों पर ही लगेंगे स्टाल, इन बम-पटाखों की बिक्री पर रोक

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:39 AM (IST)

जम्मू जिला प्रशासन ने दीवाली के लिए पटाखों की बिक्री के लिए 10 स्थान चिन्हित किए हैं, जहां नियमों के ...और पढ़ें

जम्मू में दीवाली पटाखों की बिक्री के लिए 10 स्थान निर्धारित। (फाइल फोटो)

जम्मू में दीवाली पटाखों की बिक्री के लिए 10 स्थान निर्धारित। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दीवाली के लिए जम्मू में 10 स्थान चिन्हित।

  2. नाबालिगों को पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी।

  3. निर्धारित एमआरपी पर ही पटाखों की बिक्री होगी।

जागरण संवाददाता, जम्मू। दीवाली के त्योहार में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में दीवाली पर होने वाली आतिशबाजी के लिए पटाखों की बिक्री भी शुरू होने वाली है। इसके लिए जम्मू जिला प्रशासन ने दस स्थानों को चिन्हित किया है जहां दीवाली पर होने वाली आतिशबाजी के लिए पटाखों की बिक्री की जा सकती है। इन दस स्थानों के अलावा अगर कहीं भी कोई बम-पटाखों की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से बिक्री के स्थान चिन्हित किए जाने के साथ ही विक्रेताओं ने अस्थायी शेड बनाने का काम शुरू कर दिया है।

शहर में प्रेम नगर के निकट महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने स्थित जेडीए पार्किंग में बम-पटाखों की बिक्री के लिए बुधवार को शेड निर्माण का काम शुरू हो गया। यहां शुक्रवार से थोक बिक्री आरंभ हो जाएगी और शनिवार से खुदरा बिक्री भी आरंभ होगी।

नाबालिग पटाखों की बिक्री में नहीं होंगे शामिल

डिप्टी कमिश्नर जम्मू मिंगा शेरपा की ओर से जारी आदेशानुसार 18 साल से कम आयु के बच्चे किसी भी तरह की बिक्री में संलिप्त नहीं होंगे और ऐसा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिन्हित स्थानों के अलावा अगर कोई अन्य किसी स्थान पर बिक्री करता पाया गया तो उसका सामान जब्त करने के साथ उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एमआरपी करना होगा अंकित

तय नियमानुसार थोक व खुदरा विक्रेताओं को हर बम-पटाखें पर अधिकतम बिक्री मूल्य अंकित करना होगा जिसमें स्थानीय कर अलग से जोड़े जाएंगे। बिना अधिकतम बिक्री मूल्य के किसी भी बम-पटाखें की बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी।

इन स्थानों पर लगेंगे पटाखा स्टाल

-महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने जेडीए पार्किंग
-बाहूप्लाजा विशाल मेगा मार्ट के सामने जेडीए पार्किंग
-सब्जी मंडी मुट्ठी के निकट जेडीए जमीन पर
-त्रिकुटा नगर मेन मार्केट के पीछे जेडीए मैदान
-सैनिक कालोनी दशहरा ग्राउंड
-नरवाल में जेडीए जमीन पर
-मन्हास बिरादरी ग्राउंड पलौड़ा
-पीर बाबा के निकट कुंजवानी तालाब
-बाग-ए-बाहू
-रेडिसन ब्लू होटल के निकट कासिम नगर

इन बम-पटाखों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

चाकलेट बम, चेन क्रैकर, कली पटाखा, धनी पटाखा, ददोमा, सेवन शाट, राकेट बम, गारलेंट पटाखा, स्टैट खुले बम-पटाखों की बिक्री परप्रतिबंध रहेगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।