Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, जम्मू माधोपुर रेल सेक्शन में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आंशिक रूप से रद

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 05:39 PM (IST)

    जम्मू-माधोपुर रेल खंड पर बारिश से हुए नुकसान के कारण दिवाली पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी जिससे यात्रि ...और पढ़ें

    यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना होगा।
    यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना होगा।

    HighLights

    1. रेल ढांचे में सुधार नहीं।
    2. कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द।
    3. दिवाली पर यातायात प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू माधोपुर रेल सेक्शन में भारी बारिश से प्रभावित हुए रेल ढांचे अभी तक बेहतर सुधार नहीं हुआ है। यही वजह है कि इस दीपावली जम्मू आने व जम्मू से अपने घरों में दिवाली मनाने की योजना बना रहे लोगों को इसमें अभी से बदलाव करना पड़ेगा।

    दीपावली से पूर्व जहां प्रभावित हुए रेल यातायात के पटरी पर लौट आने की उम्मीदें लगाई जा रही थी। रेलवे ने उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उत्तर रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आंशिक रूप से रद ही रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- कश्मीर सीमेंट उद्योग में बड़ा बदलाव, मालगाड़ी सेवा के बाद कीमतें टूटी, राष्ट्रीय ब्रांडों की बिक्री भी बढ़ी

    यह रेलगाड़ियां जम्मू आने की बजाय मध्य से ही वापस लौट जाएंगी। पहले इन ट्रेनों को 15 अक्टूबर तक रद रखा गया था लेकिन अब ये ट्रेंने अगले आदेश तक इसी तरह आंशिक रूप से रद ही रहेंगी।

    जिन ट्रेनों को दर किया गया है उनमें:

    • ट्रेन संख्या 12549/12550 (दुर्ग–ऊधमपुर–दुर्ग) जम्मू की बजाए जालंधर तक आ रही है।
    • ट्रेन संख्या 14803/14804 (भगत दी कोठी –जम्मू–भगत दी कोठी) पठानकोट तक आ रही है।
    • ट्रेन संख्या 15655/15656 (कामाख्या–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–कामाख्या) सहारनपुर तक ही आ रही है।
    • ट्रेन संख्या 19223/19224 (अहमदाबाद (साबरमजी बीजी)–जम्मू–अहमदाबाद) फिरोजपुर तक आ रही है।
    • ट्रेन संख्या 20433/20434 (सुबेदार गंज–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–सुबेदार गंज) अंबाला तक आ रही है।
    • ट्रेन संख्या 74906 (ऊधमपुर–पठानकोट) एवं 74907 (पठानकोट–ऊधमपुर) अगले आदेश तक रद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- सोनमर्ग रोड पर रात का सफर यात्रियों के लिए बना बड़ा खतरा, जोजी-ला सुरंग निर्माण में लगी हाई-मास्ट लाइट खराब