यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता
जम्मू कश्मीर पिछले कई दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के किश्तवा ...और पढ़ें

एएनआई, जम्मू। Earthquake in Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर पिछले कई दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 2:47 बजे पर आया। इससे पहले छह मार्च यानि कल भी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था।