विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख की 193 पंचायतों पर पहली बार होंगे चुनाव, 21 नवंबर को होगी वोटिंग; तैयारियों में जुटा प्रशासन

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 04:22 PM (IST)

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।

लद्दाख में 30 नवंबर को होंगे पंचायत चुनाव (फाइल फोटो)

लद्दाख में 30 नवंबर को होंगे पंचायत चुनाव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्य सचिव ने लद्दाख चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

  2. 21 नवंबर से 30 नवंबर तक होंगे पंचायत चुनाव

  3. दूरदराज के क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की पहचान पर जोर

राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 21 नवंबर को हो रहे पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।

लद्दाख की 193 पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं और यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक संपन्न होगी। इसके साथ ही लेह और कारगिल में नगर निकाय चुनाव भी होंगे। मुख्य सचिव कुंद्रा ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत योजना बनाने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया।

उन्होंने नामांकन और शिकायतों की दैनिक निगरानी, चुनाव संबंधी रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने तथा निर्वाचन अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने लद्दाख के दूरदराज और बर्फबारी प्रभावित इलाकों में चुनाव कराने की चुनौतियों को देखते हुए ऐसे मतदान केंद्रों की पहचान करने को कहा जहां पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। बैठक में जिला और ब्लाक स्तर पर स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।

इसके अलावा कर्मचारियों की उपलब्धता और तैनाती, शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान दलों की रवानगी, कानून-व्यवस्था, आबकारी संबंधी प्रबंध और सीमावर्ती चौकियों पर समन्वय की भी समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें- 'अफवाह मत फैलाएं, लद्दाख में शराब की केवल एक दुकान', प्रशासन ने सोनम वांगचुक को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- लद्दाख में शराबबंदी पर क्या फैसला लेगी सरकार? 23 से बढ़कर 40 हुए बार, मुख्य सचिव का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।