यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जंगलों में हो रही फायरिंग
Jammu Kashmir News बीते दिन कठुआ जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। इस वारदात में पांच जवान बलिदान हो गए थे। वहीं पांच जवान घायल हो गए। ...और पढ़ें

HighLights
- डोडा में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- पुलिस और सेना की संयुक्त टीम कर रही घेराबंदी
जेएनएन, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।मंगलवार को डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में गोली-गादी जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
रुक-रुककर हो रही फायरिंग
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा शुरू की गई घेराबंदी और तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से सामना हुआ, जिसके बाद गोलीबारी हुई। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
पांच सुरक्षाकर्मी हुए थे बलिदान
गए सोमवार आतंकियों ने कठुआ इलाके में हमला बोला था। जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए थे। वहीं, अन्य पांच जवान घायल हो गए थे। मौजूदा समय में डोडा जिले के सुदूरवन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो दिन में यह दूसरी बड़ी आतंकी वारदात है।