विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: रियासी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Mon, 04 Sep 2023 05:56 PM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2023 07:02 PM (IST)

Jammu Kashmir Encounter जम्मू के रियासी जिले के चसाना में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं सेना ...और पढ़ें

जम्मू के रियाशी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी (फाइल फोटो)।
जम्मू के रियाशी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी (फाइल फोटो)।

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू में जिला रियासी के चसाना से कुछ ही दूरी पर स्थित सोहाब गली टुली में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। वहीं, सेना की घेराबंदी में तीन से चार आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। जबकि, इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया और एक सैन्यकर्मी भी घायल है। आतंकी एक ही मकान में छिपे हुए बताए जा रहे हैं।  

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक दूरदराज इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने दोपहर में चसाना में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल बडे़ क्षेत्र पर कड़ी घेराबंदी करने के बाद आगे बढ़े। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है।

वहीं, इस ऑपरेशन में सेना को बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया है। जबकि एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है। 

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि माना जा रहा है कि दो आतंकवादी तुली इलाके में गली सोहाब गांव में छिपे हुए हैं। पुलिस को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद आज दोपहर तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी और दो आतंकवादियों को मार गिराने के प्रयास जारी हैं।

नोट: विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।