Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Encounter in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में चार जवान बलिदान, आतंकियों से मुठभेड़ जारी

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Tue, 16 Jul 2024 10:38 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर (Encounter in Doda) इन दिनों आतंकियों के निशाने पर है। जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। डोडा से 3 ...और पढ़ें

    आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी (फाइल फोटो)
    आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर आतंकियों से हुई मुठभेड़
    2. पिछले 35 दिन में डोडा क्षेत्र में यह चौथी मुठभेड़ है
    3. राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चलाया था सर्च अभियान

    पीटीआई, जम्मू। Jammu Kashmir News जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में (Doda Encounter) एक अधिकारी समेत चार जवान बलिदान हो गए। पिछले 35 दिन में डोडा क्षेत्र में यह चौथी मुठभेड़ है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार देर शाम सर्च अभियान चलाया था। यह मुठभेड़ डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में हुई।

    मुठभेड़ में पांच जवान हुए थे घायल

    अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी के बाद आतंकियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों ने चुनौतीपूर्ण इलाके और घने पेड़ों के बावजूद उनका पीछा किया, जिसके बाद रात करीब 9 बजे जंगल में फिर से गोलीबारी हुई।

    अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनमें से चार जवान बलिदान हो गए।

    रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के डोडा में जमीनी हालात और चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- Jammu News: 'चूहों की तरह सुरंग का इस्तेमाल कर रहे आतंकी', घुसपैठ को लेकर बोले DGP आर आर स्वैन