Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir News: कर्नल मनप्रीत, DSP हुमायूं समेत चार महावीरों को कीर्ति चक्र; 103 सुरक्षाबलों को मिला वीरता पुरस्कार

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 10:26 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुरक्षाबलों के लिए 103 वीरता पुरस्कार (Bravery Award) की घोषणा की है। इसमें ...और पढ़ें

    कर्नल मनप्रीत, DSP हुमायूं समेत चार महावीरों को कीर्ति चक्र।
    कर्नल मनप्रीत, DSP हुमायूं समेत चार महावीरों को कीर्ति चक्र।

    HighLights

    1. कर्नल मनप्रीत, डीएसपी हुमायूं समेत चार महावीरों को कीर्ति चक्र
    2. सेना की उत्तरी कमान ने कायम रखी देश के लिए बलिदान व वीरता की परंपरा
    3. सेना की उत्तरी कमान के वीरों को मिले अधिकतर वीरता पुरस्कार

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर के अनंतनाग में गत वर्ष सितंबर में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए कर्नल मनप्रीत सिंह व जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट समेत चार महावीरों को कीर्ति चक्र मिला है। इन महावीरों ने जम्मू कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों के दौरान असाधारण वीरता दिखाई थी। चार कीर्ति चक्र में से तीन मरणोपरांत दिए गए हैं।

    कीर्ति चक्र से सम्मानित बलिदानियों में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल मनप्रीत सिंह, 63 आरआर के राइफलमैन रवि कुमार व जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट शामिल हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के निवासी राइफलमैन रवि कुमार ने गत वर्ष राजौरी के नारला इलाके में दो आतंकियों को मार गिराते हुए बलिदान दिया था। उनके साथ 56 आरआर के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू को भी कीर्ति चक्र मिला है।

    103 पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संघ्या पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों, पुलिस बलों के कर्मियों को 103 वीरता पुरस्कार देने को मंजूरी दी। इनमें से अधिकतर वीरता पुरस्कार जम्मू कश्मीर में आतंक से लड़ रही सेना की उत्तरी कमान के वीरों को मिले हैं। राष्ट्रपति द्वारा दिए गए चार कीर्ति चक्रों में से तीन और आठ शौर्य चक्रों में चार मरणोपरांत दिए गए हैं।

    ये पुरस्कार जम्मू-कश्मीर में आपरेशन रक्षक व ऑपरेशन स्नो लेपर्ड आदि के लिए दिए गए हैं। इसके साथ एक सेना पदक (वीरता) बार, दो मरणोपरांत समेत 63 सेना पदक (वीरता), 11 नौसेना पदक (वीरता) व छह वायुसेना पदक (वीरता) भी दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    इन उत्तरी कमान के वीरों को मिले

    वीरता के लिए दिए गए शौर्य चक्रों में से भी अधिकतर सेना की उत्तरी कमान के वीरों को दिए गए हैं। अनंतनाग में गत वर्ष सितंबर में आतंकी मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट के साथ बलिदान हुए 19 आरआर के मेजर आशीष धोंचक को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया है।

    ये भी पढ़ें: Doda Encounter: ऑपरेशन अस्सर में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सेना के कैप्टन दीपक सिंह बलिदान; वीडीजी भी घायल

    इनको मिला शौर्य चक्र

    जम्मू कश्मीर में आतंक से लड़ रही आरआर की 34 बटालियन के मेजर त्रिपतप्रीत सिंह, 34 आरआर के मेजर साहिल रंधावा, 5 आरआर के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, 56 आरआर के नायब सूबेदार पी पाबिन सिंघा के साथ 19 आरआर के बलिदानी सिपाही प्रदीप सिंह को भी शौर्य चक्र मिला है। 33 आरआर के साथ काम कर रहे जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ अब्दुल लतीफ को भी शौर्य चक्र मिला है। उनके साथ स्पेशल फोर्स के मेजर सीवीएस निखिल व आर्मी एविएशन के कर्नल पवन सिंह को भी शौर्य चक्र मिला है।

    ये भी पढ़ें: Rajouri News: नियंत्रण रेखा के नजदीक बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना का एक जवान और दो पोर्टर घायल